Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बिजली गिरने से पाँच की मौत.कई झुलसे.मवेशी भी चपेट में आए

Fatehpur news: सांकेतिक फ़ोटो

रविवार को ज़िले में बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से पाँच लोगों की मौत हो गई, और कई लोग झुलस गए साथ ही कई मवेशी भी मर गए. Fatehpur lighting five people dead

Fatehpur UP News: यूपी के अलग अलग जिलों में रविवार को बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। फतेहपुर में भी इस दौरान पाँच लोगों की मौत हुई।कई मवेशी भी चपेट में आने से मर गए।

जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंर्तगत रविवार को आकाशीय बिजली के कहर ने तीन महिलाओं सहित पाँच लोगों को निगल लिया। Fatehpur Electrolighting five people dead

जानकारी के अनुसार चांदपुर के भिखनीपुर गांव निवासी कौशल्या देवी (55) रविवार शाम जंगल से मवेशी चराकर लौट रही थीं।तभी बिजली गिरने से कौशल्या की मौके पर मौत हो गई।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरूहा गाँव निवासी दिनेश पाल (36) भोलापुर गांव में मवेशी चरा रहा था।उसी दौरान आसमान से गिरी बिजली से दिनेश पाल की मौत हो गई।

Read More: Muder In UP: बहन ने दूसरी जाति के युवक से किया था प्रेम, भाई ने जंगल में घोंट दिया गला, रातभर कुएं के पास बैठा रहा आरोपी

असोथर क्षेत्र के बदलेवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद (37) रविवार को मवेशी चराने निकले थे।बारिश होने पर नीम के पेड़ के नीचे खड़े गए। तभी अचानक गिरी बिजली से उनकी मौत हो गई।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में क्या राजा मिश्रा की हुई है हत्या? CCTV का फुटेज आया सामने, परिजनों ने दी तहरीर

बकेवर क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी रामकली (70) पत्नी रामकिशोर दोपहर को जंगल गईं थीं।अचानक बारिश शुरू हो गई औऱ बिजली की चपेट में आ गईं।उनकी भी मौके पर मौत हो गई।

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

असोथर इलाके के कौंडर गांव की सोनिया (54) पत्नी शिवनारायण विश्वकर्मा रविवार दोपहर खेत गईं थीं। अचानक बारिश शुरू हुई तो बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर झुलसने से सोनिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चौडगरा के साईं गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। वहीं गोविंदपुर निवासी ननकू (17) पुत्र छम्मी, गुजरिया (49) पत्नी कंधई, ननका (55) व दीनदयाल (60) झुलस गए।Fatehpur lighting news

गाजीपुर थाने के लच्छीरामपुर निवासी 26 वर्षीय सुनील साहू बिजली गिरने से झुलस गया जबकि कल्यानपुर थाने के पुरानी कटरी निवासी 17 वर्षीय किशोर ननकू, 40 वर्षीय गुजरिया खेत में बिजली गिरने से झुलस गए।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के साईं गाँव में एक भैंस, बकेवर के बेंता गाँव में दो भैंस, गाजीपुर के भोलपुर गाँव में पाँच भेड़ो की बिजली गिरने से मौत हो गई है।

12 Jul 2021 By Shubham Mishra

Fatehpur UP News: फतेहपुर में बिजली गिरने से पाँच की मौत.कई झुलसे.मवेशी भी चपेट में आए

Fatehpur UP News: यूपी के अलग अलग जिलों में रविवार को बारिश के साथ गिरी आकाशीय बिजली से 40 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई। फतेहपुर में भी इस दौरान पाँच लोगों की मौत हुई।कई मवेशी भी चपेट में आने से मर गए।

जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों के अंर्तगत रविवार को आकाशीय बिजली के कहर ने तीन महिलाओं सहित पाँच लोगों को निगल लिया। Fatehpur Electrolighting five people dead

जानकारी के अनुसार चांदपुर के भिखनीपुर गांव निवासी कौशल्या देवी (55) रविवार शाम जंगल से मवेशी चराकर लौट रही थीं।तभी बिजली गिरने से कौशल्या की मौके पर मौत हो गई।

गाजीपुर थाना क्षेत्र के बरूहा गाँव निवासी दिनेश पाल (36) भोलापुर गांव में मवेशी चरा रहा था।उसी दौरान आसमान से गिरी बिजली से दिनेश पाल की मौत हो गई।

असोथर क्षेत्र के बदलेवा गांव निवासी मथुरा प्रसाद (37) रविवार को मवेशी चराने निकले थे।बारिश होने पर नीम के पेड़ के नीचे खड़े गए। तभी अचानक गिरी बिजली से उनकी मौत हो गई।

बकेवर क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी रामकली (70) पत्नी रामकिशोर दोपहर को जंगल गईं थीं।अचानक बारिश शुरू हो गई औऱ बिजली की चपेट में आ गईं।उनकी भी मौके पर मौत हो गई।

असोथर इलाके के कौंडर गांव की सोनिया (54) पत्नी शिवनारायण विश्वकर्मा रविवार दोपहर खेत गईं थीं। अचानक बारिश शुरू हुई तो बचने के लिए आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। तभी बिजली गिरी और उसकी चपेट में आकर झुलसने से सोनिया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

चौडगरा के साईं गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई। वहीं गोविंदपुर निवासी ननकू (17) पुत्र छम्मी, गुजरिया (49) पत्नी कंधई, ननका (55) व दीनदयाल (60) झुलस गए।Fatehpur lighting news

गाजीपुर थाने के लच्छीरामपुर निवासी 26 वर्षीय सुनील साहू बिजली गिरने से झुलस गया जबकि कल्यानपुर थाने के पुरानी कटरी निवासी 17 वर्षीय किशोर ननकू, 40 वर्षीय गुजरिया खेत में बिजली गिरने से झुलस गए।

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के साईं गाँव में एक भैंस, बकेवर के बेंता गाँव में दो भैंस, गाजीपुर के भोलपुर गाँव में पाँच भेड़ो की बिजली गिरने से मौत हो गई है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us