Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur UP News:मौरंग कारोबारियों में मचा हड़कम्प आज रात 12 बजे तक का मौक़ा

Fatehpur UP News:मौरंग कारोबारियों में मचा हड़कम्प आज रात 12 बजे तक का मौक़ा
Fatehpur News: फतेहपुर का एक मौरंग डंप। फाइल फोटो

ज़िले में मौरंग डंप किए हुए कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है.डंप से मौरंग बेचने की समय सीमा 30 सितंबर को गुरुवार रात 12 बजे से समाप्त हो जाएगी.जिसके बाद डंप पर पड़ी मौरंग को जिला प्रशासन सीज कर नीलाम करेगा. Fatehpur UP News

Fatehpur UP News: तीस सिंतबर को रात 12 बजे से मौरंग डंपों से मौरंग बेचे जाने की समय सीमा समाप्त हो जाएगी. ज़िले में 34 अधिकृत डंप हैं जिनका लाइसेंस लेकर कारोबारी मौरंग बेच रहे थे. लेकिन गुरुवार रात 12 बजे के बाद इन डंप में शेष बची मौरंग पर जिला प्रशासन का अधिकार हो जाएगा.वह इनको सीज कर नीलामी प्रक्रिया के तहत मौरंग बेच प्राप्त राजस्व को सरकारी कोष में जमा कराएंगे. Fatehpur News

क़रीब 50 फ़ीसदी मौरंग डंपो में शेष..

ज़िले में कुल 34 अधिकृत मौरंग डंप हैं, जिनमें ताजा स्थिति ये है कि ज्यादातर डंपो में अभी क़रीब 30 फ़ीसदी से ज्यादा मौरंग शेष बची है. कई डंप ऐसे हैं जहाँ 60 से 65 फ़ीसदी मौरंग अभी बची है. 30 सितंबर की समय सीमा समाप्त होने में अब मात्र कुछ घण्टो का समय बचा है. इसके बाद डंपो में शेष बची मौरंग पर जिला प्रशासन का नियंत्रण हो जाएगा. प्रशासन सीज कर नीलामी प्रक्रिया से मौरंग बेचेगा जिससे सरकार को लाखों का राजस्व प्राप्त होगा. वहीं कारोबारियों को तगड़ा झटका लग सकता है.

डीएम से मिले थे व्यवसाई..

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

मौरंग व्यवसाई बुधवार को डीएम अपूर्वा दुबे से मिले थे. औऱ डंम्पों की समय सीमा बढ़ाए जानें का अनुरोध किया था, लेकिन जिलाधिकारी में शासन के दिशा निर्देशों का हवाला देते उनकी मांग को ख़ारिज कर दिया था. Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

डीएम अपूर्वा दुबे ने अपने बयान में कहा है कि शासन का दिशा निर्देश है कि 30 सितंबर के बाद डंप से मौरंग नहीं बिकेगी. उसी के क्रम में यहाँ भी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. यदि शासन से इस सम्बंध में कोई नई गाइडलाइन आती है तो विचार किया जाएगा फ़िलहाल हम सीज की कार्यवाही कर रहे हैं. Fatehpur Morang News

Read More: Fatehpur News: सीधा स्वर्ग से आई महिला बोली, "मैं जिंदा हूं साहब!" अपने अस्तित्व की तलाश में भटकती रही बुजुर्ग, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

एक अक्टूबर से खुल रहे हैं घाट..

शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एक अक्टूबर से मौरंग घाट खुल रहें हैं. फतेहपुर की बात करें तो यहाँ फिलहाल दो खदानें ही 1 अक्टूबर से शुरू हो पाएगीं इनमें अढ़ावल कम्पोजिट-2 औऱ कोर्रा कनक कम्पोजिट खण्ड शामिल हैं. इन दोनों खदानों की क़िस्त जमा हो चुकी है. शेष सात खदानों के पास फिलहाल ओटीपी नहीं है. जिसके चलते अभी उन खदानों के चालू होने में कुछ औऱ दिन लग सकते हैं. Morang Ghat In Fatehpur

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
फतेहपुर के मलवां कस्बे में दो मंजिला मकान में हुए भीषण धमाके की जांच अब कई एंगल से हो रही...
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष

Follow Us