Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Suicide News:फतेहपुर में पति पत्नी ने फाँसी लगा कर ली आत्महत्या ये वज़ह आई सामने

Fatehpur Suicide News:फतेहपुर में पति पत्नी ने फाँसी लगा कर ली आत्महत्या ये वज़ह आई सामने
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कम्प मच गया. जब पति पत्नी के शव फाँसी के फन्दों पर लटके हुए मिले.पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की तो आत्महत्या के पीछे की वज़ह सामने आई. पढ़ें पूरी ख़बर.. Fatehpur Husband Wife Suicide News Jahanabad Thana News

Fatehpur News:बिन बताए पत्नी के मायके जाने से नाराज़ हुए पति ने पत्नी के वापस लौटने पर पिटाई कर दी.जिससे क्षुब्ध होकर पत्नी ने फाँसी लगा ली. जब पति ने पत्नी को फाँसी पर लटकता हुआ देखा तो वह भी गांव किनारे एक पेड़ पर फाँसी में झूल गया. पति पत्नी की आत्महत्या की ख़बर से पूरे इलाक़े में हड़कंप मचा हुआ है. यह पूरा मामला जहानाबाद थाना क्षेत्र के कापिल के मजरे पंथू सिंह का पुरवा गाँव का है.

जानकारी के अनुसार यहाँ के रहने वाले 

राजेंद्र निषाद (42) की पत्नी सीमा (40) अपने पुत्र आशीष (13) के साथ बुधवार को कानपुर घाटमपुर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर दर्शन को गई थी.सीमा वहीं से अपने शेखूपुर थाना कुरारा जिला मायके हमीरपुर चली गई थी.गुरुवार शाम मायके से घर लौटी तो राजेंद्र ने पत्नी से बगैर बताए मायके जाने के बारे में पूछताछ की.बेटे आशीष ने बताया कि पिता और मां के बीच इसी बात को लेकर विवाद हुआ.

पिता ने मां की पिटाई कर दी.करीब रात नौ बजे मां सीमा ने कमरे में छत के कुंडे पर साड़ी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।राजेंद्र कुछ देर बाद घर लौटा तो पत्नी को फंदे पर लटकता देखकर उसके होश उड़ गए.फंदे से शव को नीचे उतारा.राजेंद्र ने बच्चों को शांत किया और छत पर सोने के लिए कहा.

इसके बाद राजेन्द्र रात को घर से चला गया गांव के किनारे पीपल के पेड़ पर सुबह ग्रामीणों ने राजेंद्र का शव रस्सी के फंदे से लटकता पाया. पत्नी की मौत के बाद पति के जान देने की खबर पूरे गांव में फैल गई.सूचना पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुँचीं.दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us