Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फ़तेहपुर पंचायत चुनाव के लिए यही रात अंतिम यही रात भारी।

Fatehpur News: फ़तेहपुर पंचायत चुनाव के लिए यही रात अंतिम यही रात भारी।
प्रतीकात्मक फोटो:साभार गूगल

फतेहपुर(Fatehpur News)में होने वाले पंचायत चुनाव के लिए अब कुछ ही घण्टों का समय बचा है।क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत और ग्राम प्रधान के प्रत्याशियों के गठजोड़ का अंतिम दौर का समय चल रहा है। 26 अप्रैल के दिन होने वाले मतदान में आख़िर ऊंट किस करवट बैठेगा यह आज की अंतिम रात तय करेगी।पढ़ें युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट..(Fatehpur Panchayat Chunav News)

Fatehpur Panchayat Chunav News: यूपी में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक होगा। 3 करोड़ 5 लाख 71 हज़ार 6 सौ 13 मतदाता 49 हज़ार 7 सौ 89 पोलिंग बूथों पर अपना मतदान करेंगे। अमेठी,उन्नाव,औरय्या, कानपुर देहात,कासगंज,चंदौली, जालौन, देवरिया, पीलीभीत, फिरोजाबाद,बलरामपुर, बलिया,बाराबंकी, मुरादाबाद, मेरठ, मिर्जापुर, शामली,सिद्धार्थनगर,हमीरपुर सहित फ़तेहपुर में वोटिंग की जानी है।

बीस जनपदों में होने वाले चुनाव में 748 जिला पंचायत सदस्यों 18530 क्षेत्र पंचायत और 180473 ग्राम प्रधान का चुनाव होगा।(Fatehpur Panchayat Chunav News)

क्या है फ़तेहपुर जिले की राजनीति.?

पंचायत चुनाव को लेकर प्रचार शनिवार को बंद हो चुका है।लेकिन फुटकर और टेलीफोनिक वार्ताएं अभी भी जारी हैं।जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में जहां एक ओर भाजपा के कुछ प्रत्याशियों का चुनाव बेहतर है तो वहीं भाजपा से बाग़ी कुछ प्रत्याशी अपना अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं। कुछ क्षेत्रों में कांग्रेस, सपा और बसपा से समर्थित प्रत्याशी भी भाजपा समर्थितों को कड़ी टक्कर दे रहें हैं। (Fatehpur Panchayat Chunav News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

सबसे कठिन राजनीति है ग्राम प्रधान का पद..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

पंचायत चुनाव में सबसे कठिन राजनीति ग्राम प्रधान पद की मानी जाती है। 834 पदों पर ग्राम प्रधान पद के उम्मीदवारों ने साम दाम दंड भेज की राजनीति से अपने अपने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने का भरसक प्रयास कर रहें हैं। मतदान की दो अंतिम रातें क्षेत्रीय लोगों के लिए अति महत्वपूर्ण भूमिका अदा करतीं हैं जिसमें राजनीति की विसात में मतदाताओं की स्थित की विवेचना की जाती है। कौन सा मतदाता किस विसात पर बैठेगा और किससे उसे मत दी जाए। चुनाव के इस अंतिम युद्व में रामानन्द सागर की रामायण का वो गीत याद आता है जो राम रावण के युद्ध की अंतिम रात्रि का था। "यही रात अंतिम यही रात भारी।"(Fatehpur Panchayat Chunav News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
फतेहपुर में शहर की बदहाल सफाई व्यवस्था, सड़कों पर कूड़े के ढेर और गड्ढों को देखकर प्रयागराज मंडल के मंडलायुक्त...
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Follow Us