Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur DM Apurva Dubey News:फतेहपुर डीएम की छवि धूमिल करने के लिए रचा गया षणयंत्र वायरल लेटर को लेकर डीएम ने किया सनसनीखेज खुलासा

Fatehpur DM Apurva Dubey News:फतेहपुर डीएम की छवि धूमिल करने के लिए रचा गया षणयंत्र वायरल लेटर को लेकर डीएम ने किया सनसनीखेज खुलासा
Apurva Dubey IAS (फाइल फोटो)

रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पत्र से हड़कम्प मच गया है. दरअसल यूपी के फतेहपुर ज़िले के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किए गए पत्र में यह बताया गया कि ज़िले की डीएम अपूर्वा दुबे की गाय की देखभाल के लिए सात पशु डॉक्टरों की टीम लगाई गई है.अब इस मामले में युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए डीएम ने क्या कुछ कहा है.आइए जानते हैं.Fatehpur Dm Apurva Dubey IAS Latest News Viral Latter

Fatehpur News:यूपी के फतेहपुर ज़िले में पिछले डेढ़ वर्ष से डीएम के पद पर तैनात आईएएस अपूर्वा दुबे रविवार को सोशल मीडिया में वायरल हुए एक पत्र के चलते विवादों में घिर गईं.पत्र तेज़ी से सोशल मीडिया के सभी प्लेटफॉर्म में वायरल हो रहा है.हालांकि डीएम अपूर्वा दुबे ने वायरल पत्र पर युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए बताया कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए षणयंत्र रचा गया है. IAS Apurva Dubey Latest News

डीएम ने बताया कि उनके द्वारा लगातार ज़िले की गौशालाओं का निरीक्षण किया जा रहा है.जहाँ भारी मात्रा कमियां मिल रहीं हैं.कई पंचायत सचिवों औऱ अन्य कमर्चारियों को निलंबित, वेतन रोकने व प्रतिकूल प्रविष्टियां जैसी कार्यवाई की जा रही है. मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी भी कार्यवाई की जद में हैं.कई बार उनको नोटिस जारी की जा चुकी है. इसी खुन्नस के चलते उनके द्वारा यह लेटर बनाकर वायरल कराया गया है.

डीएम ने कहा कि उनके द्वारा अपनी गाय की देखभाल के लिए कभी भी पशु चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी लगाए जाने की बात नहीं कही गई है. डीएम ने बातचीत के दौरान यह भी बताया कि वह ज़िले में डेढ़ साल से तैनात हैं.लेक़िन उनके द्वारा कभी भी सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग नहीं किया गया.

क्या है वायरल लेटर में...

Read More: Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी फतेहपुर डॉ. एस के तिवारी द्वारा जारी किए गए पत्र में बताया गया है. जिलाधिकारी फतेहपुर की गाय की चिकित्सा हेतु जिले के डॉ. मनीष अवस्थी पशु चिकित्सा अधिकारी भिटौरा, डॉ. भुवनेश कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी ऐरायां, डॉ. अनिल कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी उकाथू, डॉ. अजय कुमार दुबे पशु चिकित्सा अधिकारी गाज़ीपुर, डॉ. शिव स्वरूप पशु चिकित्सा अधिकारी मलवां, डॉ. प्रदीप कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी असोथर, डॉ. अतुल कुमार पशु चिकित्सा अधिकारी हसवा की प्रतिदिन ड्यूटी लगाई जाती है.

Read More: Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद

साथ ही डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया पशु चिकित्सा अधिकारी दमापुर की ड्यूटी अतिरिक्त डॉक्टर के रूप में लगाई जाती है. सभी को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि प्रतिदिन 6 बजे तक प्रतिदिन की रिपोर्ट पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय फतेहपुर में दूरभाष के जरिए दें.

Read More: Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us