Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur में जमीन हड़पने को लेकर हुई हत्या में ग्राम प्रधान एक दारोगा सिपाही सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

Fatehpur में जमीन हड़पने को लेकर हुई हत्या में ग्राम प्रधान एक दारोगा सिपाही सहित सात लोगों पर मुकदमा दर्ज
पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय में मौजूद पीड़ित परिवार

ज़मीन हड़पने को लेकर हुई हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर सात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है.मामला मलवां थाना क्षेत्र का है.(Fatehpur Malwa Thana Murder News)

Fatehpur News:पुलिस थानों की चौखट पर जब सिक्कों की खनक के आगे न्याय दम तोड़ने लगता है तो पीड़ित के पास कोर्ट का सहारा बचता है.रसूखदारों औऱ ख़ाकी के गठजोड़ ने हमेशा से मजलूमों का खून पिया है.

ऐसा ही एक मामला ज़िले के मलवां थाना (Malwan Thana Fatehpur) क्षेत्र का है.जहाँ महीनों तक पुलिस थानों के चक्कर लगाने के बाद जब पीड़ितों की नहीं सुनी गई तो उन्होंने न्याय के सबसे बड़े मंदिर का घण्टा बजाया.जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सात आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज हुई है.

हालांकि अभी भी पुलिस विवेचना में बड़े खेल की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.लेकिन अब पीड़ितों को धुंधली ही सही लेकिन न्याय की एक किरण नज़र आई है.

क्या है पूरा मामला..

Read More: Jageshwar Temple History: अद्भुत है जागेश्वर धाम की महिमा ! हाथी भी नहीं हिला पाया था शिवलिंग, जानिए क्या है इसका इतिहास

यह मामला मलवां थाना क्षेत्र (Malwan Thana) के जगदीशपुर (Jagdishpur) मजरे चखेड़ी (Chakhedi) गांव का है.यहाँ की रहने वाली विनीता देवी (34) का आरोप है कि उसके पति राकेश कुमार कोरी औऱ जेठ की ज़मीन को धर्मराज, विमल कुमार, वीरेंद्र कुमार निवासीगण जगदीशपुर मजरे चखेड़ी ने फतेहबहादुर निवासी वाहिदपुर, अभिलेष कुमार निवासी मदारीपुर खुर्द के साथ मिलकर रोड किनारे की बेशकीमती ज़मीन को फर्जी तरीके से बैनामा कराकर बीते 7 जनवरी 2022 को हड़प लिया. (Fatehpur News)

Read More: Fatehpur News: CMO डॉ. यूबी सिंह के खिलाफ डॉक्टरों ने खोला मोर्चा, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी ! कम समय में आरोपों से घिरे उदयभान

जब इसकी जानकारी राकेश (Rakesh Murder News) को हुई तो उसने इसका विरोध किया. 7 तारीख़ की शाम को ही उक्त लोगों ने राकेश को अपने घर पैसे देने के बहाने बुलाया फिर हत्या करके शव को रेलवे लाइन के किनारे छिपा दिया अगले दिन यानी 8 जनवरी को राकेश का शव मिला.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

पुलिस की भूमिका पर सवाल.. (Fatehpur Police News)

पीड़िता विनीता का आरोप है पति की हत्या की रिपोर्ट लिखाने के लिए वह परिवारीजनों के साथ मलवां थाने गई लेकिन मलवा थाने में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई.उल्टा तत्कालीन सौरा चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह ने आरोपियों से रिश्वत लेकर सुलह का दबाव बनाने लगे. बीते 14 अप्रैल को चौकी प्रभारी महेंद्र प्रताप सिंह (Sub Inspector Mahendra Pratap Singh) औऱ सिपाही संदीप ने फोन करके मृतक के बड़े भाइयों को जमकर जातिसूचक गालियां दी औऱ फ़र्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी.

एस सी एसटी कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई है एफआईआर..

पुलिस द्वारा एफआईआर न दर्ज किए जाने के बाद पीड़िता ने कोर्ट का सहारा लिया.एससी एसटी कोर्ट  विशेष न्यायाधीश फतेहपुर के आदेश पर धरमराज (ग्राम प्रधान) फतेहबहादुर सिंह, विमल कुमार, अभिलेष कुमार, वीरेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल संदीप के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 302 (हत्या), 201, 504 औऱ एससी एसटी अधिनियम के तहत मलवां थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us