Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Uttar Pradesh:फतेहपुर में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात धर्म परिवर्तन करने का बना रहा था दबाव.!

Uttar Pradesh:फतेहपुर में नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म की वारदात धर्म परिवर्तन करने का बना रहा था दबाव.!
सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर में एक युवक पर नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म करने औऱ ज़बरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगा है.पुलिस ने सम्बंधित धाराओं सहित धर्म परिवर्तन अधिनियम 2020 के तहत आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:यूपी के फतेहपुर ज़िले में नाबालिग लड़की को अगवा कर पड़ोसी युवक उठा ले गया रात भर उसको अपने ठिकाने पर रखा।आरोप है कि रात भर लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।किशोरी किसी तरह आरोपी के गिरफ्त से छुटकर भागकर अपने घर पहुँचीं औऱ परिजनों को अपने साथ घटित हुई घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजनों ने थाने पहुंच आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है।मामला दो सम्प्रदायों के बीच का होने से इलाके में काफ़ी रोष व्याप्त है।Fatehpur news

जानकारी के अनुसार ललौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग दलित लड़की को पड़ोस में रहने वाला 25 वर्षीय मुस्लिम युवक राजू पुत्र मियां बाबू अंसारी 12 मार्च की रात अगवा कर ले गया था।अगले दिन सुबह घर वालों को बेटी के ग़ायब होने की जानकारी मिली तो तलाश में जुट गए लेकिन इसी बीच रात को ग़ायब हुई लड़की घर वापस लौट आई औऱ उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

बेटी द्वारा बताई गई घटना के आधार पिता ने थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।

ज़बरन करा रहा था धर्म परिवर्तन..

पीड़िता के पिता द्वारा आरोप लगाया गया है कि उसकी बेटी को पड़ोसी युवक द्वारा अगवा किया गया रात भर उसने बेटी को अपने घर मे ज़बरन रखा।इतना ही नहीं बेटी के ऊपर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाया।

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट, पास्को एक्ट, दुष्कर्म , अपरहण औऱ धर्म परिवर्तन क़ानून के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

थाना अध्यक्ष संदीप तिवारी ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us