Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:बेंती हत्याकांड में थरियांव पुलिस की किरकिरी खुलासे पर सवाल

Fatehpur News:बेंती हत्याकांड में थरियांव पुलिस की किरकिरी खुलासे पर सवाल
आरोपी शाहरुख को जेल रवाना करती पुलिस

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र के बेंती गांव में 30 वर्षीय चतुर्थ श्रेणी कमर्चारी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासे का दावा किया है.एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस ने जेल भी भेज दिया है.लेकिन पुलिस के इस खुलासे को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.पुलिस की स्क्रिप्ट में तगड़ा झोल नजर आ रहा है.पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर. Fatehpur Thariyav Benti Murder Case

Fatehpur News:जघन्य अपराधों में निर्दोषों को जेल भेज अपने कर्तव्यों से इतिश्री कर लेने की प्रथा पुलिस की पुरानी है.एक नहीं सैकड़ो ऐसे मामले हैं जहाँ पुलिस ने फ़र्जी खुलासा कर निर्दोषों को जेल भेज दिया औऱ बाद में कोर्ट में पुलिस की बेईमानी पकड़ी गई.

ऐसा ही एक मामला यूपी के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र का है.जहाँ पुलिस ने एक जघन्य हत्याकांड के खुलासे का दावा कर एक आरोपी को जेल भेज दिया है.लेकिन पुलिस के खुलासे को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं.पुलिस द्वारा जेल भेजे गए आरोपी के परिजन पुलिस पर आरोप लगा अधिकारियों की चौखट पर न्याय की मांग कर रहें हैं.

क्या है पूरा मामला..

थाना क्षेत्र के बेंती सादात गांव निवासी हरिशंकर गुप्ता (30) इंटर कालेज में चतुर्थ श्रेेणी कर्मचारी था.वह 29 मई की दोपहर नलकूप के पास बाग में सोया था.जहां उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के दोस्त शारूफ उर्फ कल्लू को पकड़ा था.पुलिस को उसके पकड़ने के पीछे मकसद वारदात का सुराग लगाना रहा है.तीन दिन की कड़ी पूछताछ के बाद शारूफ हत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सका.उसकी मृतक से दोस्ती की वजह से लंबी बातचीत होना सामने आया है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

मृतक के परिजन भी पहले दूसरे परिवार के लोगों पर हत्या की आशंका जताते रहे हैं.अचानक मृतक के वादी भाई शिवशंकर ने बुधवार को शारूफ के खिलाफ बयान दर्ज कराए. भाई की हत्या का आरोप शारूफ पर लगा दिया.पुलिस ने आनन-फानन एक तमंचा और खाली कारतूस के साथ शारूफ से बरामदगी दिखाकर उसे गुरुवार को जेल भेज दिया.

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

थरियांव पुलिस पर पहले भी लगे हैं फ़र्जी खुलासे के आरोप..

बेंती हत्याकांड कोई पहला मामला नहीं है जब थरियांव पुलिस पर फर्जी खुलासे के आरोप लगे हों, इसके पहले भी थाना पुलिस की कार्यवाही हत्याकांड खुलासे में सवालों के घेरे में रही है.अतरहा में प्रॉपर्टी डीलर शिवशंकर यादव की हत्या के मामले में भी पुलिस पर फर्जी खुलासे के आरोप लगे थे.इसमें मृतक के भांजे को ही पुलिस ने हत्या का दोषी बनाते हुए जेल भेज दिया था.जबकि उसके खिलाफ भी पुलिस पर्याप्त सबूत नहीं जुटा सकी थी.

सीओ प्रगति यादव ने कहा कि मृतक औऱ जेल भेजे गए आरोपी दोनों दोस्त थे.दोनों का कई लड़कियों से सम्पर्क था.इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हुई और बाद में शाहरुख ने हरिशंकर की गोली मारकर हत्या कर दी.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
फतेहपुर में मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा इस कदर भड़क गया कि टावर देखने पहुंचे टेलीकॉम...
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या

Follow Us