Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में आफ़त की बारिश दर्जनो कच्चे मकान जमींदोज तीन की मौत कई घायल

Fatehpur News:फतेहपुर में घरगिरी

लगातार हो रही बारिश फतेहपुर में जानलेवा साबित हो रही है।गुरुवार शाम से हो रही तेज़ बारिश से ज़िले में दर्जनों कच्चे मकान ढह गए, मलबे में दबने से ज़िले में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं. Fatehpur UP News Rain In Fatehpur

Fatehpur News:आसमान से इन दिनों बारिश के रूप में आफ़त बरस रही है।गुरुवार रात से हो रही लगातार बारिश से फतेहपुर (Fatehpur News) में दर्जनों कच्चे मकान गिर गए।खबर लिखे जानें तक पूरे ज़िले में मलबे में दबकर एक मासूम सहित तीन लोगों के मौत की ख़बर है।वहीं दर्जनों लोग घायल हुए हैं।बड़ी संख्या में हो रही घरगिरी से सरकार की अति महत्वाकांक्षी आवास योजना की पोल भी खुलकर सामने आ गई है। Fatehpur UP News

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली (Khaga Kotwali News) क्षेत्र के सिठियानी गाँव निवासी रामपाल की पत्नी चंद्रकली अपनी नातिन सानवी (4) के साथ सो रही थी।शुक्रवार भोर पहर क़रीब 4 बजे कच्चा घर तेज़ बारिश के चलते भरभरा के गिर गया औऱ उसी में नानी औऱ नातिन दब गए।आस पास के लोग तुरन्त मौक़े पर पहुँचे परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाकर जब तक चंद्रकली औऱ सानवी को बाहर निकाला दोनों की मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी पर खागा विधायक कृष्णा पासवान मौक़े पर पहुँचीं औऱ उन्होंने परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।Rain In Fatehpur News

दूसरी जनहानि की घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गौसपुर गाँव की है।यहाँ के रहने वाले गंगाराम की पत्नी निराशा देवी अपने घर में टीनशेड के नीचे लेटी हुई थी।भोर पहर घर के बग़ल में बना बालराज के मकान का एक हिस्सा गिरकर टीन शेड के ऊपर गिर गया जिसके चलते निराशा देवी उसी मलबे में दब गई जब तक मलबा हटाकर उनको बाहर निकाला जाता उनकी मौत हो चुकी थी।मां की मौत के बाद बेटे सुधीर (23), सरिता (20), सुनील औऱ ललिता का रो रोकर बुरा हाल है। Fatehpur News

मलवां थाना क्षेत्र के भदबा गांव में घर गिरने से माँ बेटा घायल हुए हैं।किशनपुर थाना क्षेत्र नरैनी गांव में भी घरगिरी हुई है।इन घटनाओं के अलावा पूरे ज़िले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में दर्जनों कच्चे मकान गिरने की सूचना है।जिनमें लोगों की गृहस्थी नष्ट हुई है। Fatehpur Crime News

Read More: UP Weather Update: यूपी में मौसम ने ली करवट, फतेहपुर समेत 50 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

24 Sep 2021 By Shubham Mishra

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ Fatehpur News: फतेहपुर में 14 अगस्त तक लगेंगे आयुष्मान कैंप, ऐसे जांचें पात्रता और पाएं 5 लाख तक मुफ्त लाभ
फतेहपुर जिले में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 14 अगस्त 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा...
Fatehpur News: फतेहपुर में नाला सिल्ट सफाई के लिए लाखों का भ्रष्टाचार! सभासद ने डीएम को सौंपे सबूत, जांच की मांग
Fatehpur News: फतेहपुर में डीएम ऑफिस के बाहर महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, न्याय के लिए दर-दर भटकी लीलावती
Aaj Ka Rashifal 11 June 2026: मेष से लेकर मीन तक क्या कहते हैं आपके ग्रह, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: "कैबिनेट मंत्री और सांसद रिश्तेदार हैं" धौंस जमाने वाले सपा नेता का अल्ट्रासाउंड सेंटर सीज
Fatehpur News: फतेहपुर शिक्षामित्र संगठन ने मनाया सीएम योगी का जन्मदिन, ताम्बेश्वर मंदिर में की ये कामना
Fatehpur Murder Mystery: प्रेमिका ने बुलाया ! पति ने उतारा मौत के घाट, फिर हाथ-पैर काटकर जंगल में जला दिया, यूट्यूब पर देखी थी फिल्म

Follow Us