Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur news:पाँच माह से वेतन औऱ पेंशन के लिए तरस रहे जल निगम कर्मी

Fatehpur news:पाँच माह से वेतन औऱ पेंशन के लिए तरस रहे जल निगम कर्मी
fatehpur news

पाँच माह से वेतन और पेंशन न मिलने सहित कई प्रमुख मांगों को लेकर जलनिगम के सेवारत औऱ सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों ने एकत्रित हो धरना प्रदर्शन किया..पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर..

फतेहपुर:इन दिनों उत्तर प्रदेश के जलनिगम विभाग में सेवारत व सेवानिवृत्त हो चुके कर्मी व अधिकारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहें हैं।सबसे प्रमुख समस्या वेतन की है।क्योंकि पाँच माह से इन कर्मियों को वेतन औऱ पेंशन सरकार उपलब्ध नहीं करा पाई है।ऐसे में ये लोग अपना गुजारा कैसे करेंगे ये सबसे जटिल प्रश्न इनके समक्ष खड़ा है।कई बार शासन से पत्राचार करने के बाद भी जब समस्या का उचित समाधान नहीं निकला तो इन कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर धरने का रास्ता चुना है।uttar pradesh jal nigam

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के बैनर तले जल निगम कार्यालय फतेहपुर में सभी सेवारत औऱ सेवानिवृत्त कर्मी औऱ अधिकारी इकठ्ठा हुए।औऱ अपनी प्रमुख मांगो को लेकर धरना दिया औऱ जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

युगान्तर प्रवाह से बातचीत करते हुए जलनिगम में सहायक अभियंता के पद पर सेवारत शिव गोविंद गुप्ता ने बताया कि पाँच माह से वेतन नहीं मिला है।सभी लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहें हैं।मृतक आश्रितों को विभाग में नौकरी दी जाए।जो 2018 से अवैधानिक रूप से बन्द कर दिया गया है।

जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत शांतिभूषण वर्मा ने कहा कि पाँच माह से वेतन/पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है।लोग भुखमरी की कगार पर पहुँच चुके हैं।उन्होंने कहा कि नियमित रूप से वेतन औऱ पेंशन का भुगतान प्रतिमाह ट्रेजरी से कराया जाए।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में बच्चों की कहासुनी के बाद भिड़े परिजन, 11 लोगों पर मुकदमा, मारपीट का वीडियो वायरल

उन्होंने बताया कि आज अपनी विभिन्न मांगो को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना दिया गया है।इसके बाद 16 फ़रवरी से 22 फ़रवरी के बीच में राज्य मुख्यालय लखनऊ में क्रमिक अनशन एवं प्रदर्शन किया जाएगा।इसके बाद भी यदि माँगे नहीं मानी गई तो 23 फ़रवरी से राज्य मुख्यालय पर ही आमरण अनशन एवं प्रदर्शन किया जाएगा।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

इस एक दिवसीय धरना प्रदर्शन में रबन गंगवार, ए.ए. सिद्दीकी, महताब खां, प्रमोद कुमार यादव, अनिरुद्ध गुप्ता, एसपी श्रीवास्तव, जयकरन सिंह, कमला गौर, संजय मिश्रा, कृष्णा त्रिवेदी सहित कई अधिकारी व कर्मी औऱ सेवानिवृत्त कर्मी मौजूद रहे।

Read More: Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us