Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर में मिले युवती के शव की हुई शिनाख्त प्रेमी पर हत्या का मामला दर्ज

Fatehpur News:फतेहपुर में मिले युवती के शव की हुई शिनाख्त प्रेमी पर हत्या का मामला दर्ज
गाजीपुर थाना

गाजीपुर थाना क्षेत्र में बीते 14 दिनों पहले सड़क किनारे मिले युवती के शव की शिनाख्त हो गई है.जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर प्रेमी के विरुद्ध हत्या का मामला पुलिस ने दर्ज किया है. Fatehpur News Ghazipur Girl Murder News

Fatehpur News:फतेहपुर में इन दिनों अज्ञात शवों के मिलने का रिकॉर्ड बन गया है.बीते कुछ महीनों में दर्जन भर से ज़्यादा शव बरामद हो सकें हैं.लेकिन पुलिस शवों की शिनाख्त में नाकाम साबित हो रही है.हालांकि शुक्रवार को गाजीपुर पुलिस ने 14 दिन पहले मिले एक युवती शव की शिनाख्त में सफलता पाई है.

शव जहानाबाद थाना क्षेत्र के गोकुलपुर गांव निवासी कुंवर लाल निषाद की बेटी अनीता देवी (27) का है.पिता ने फ़ोटो के जरिए बेटी की पहचान की.उन्होंने बताया कि बेटी से 17 फरवरी की शाम से सम्पर्क नहीं हो पाया था जिसके बाद अगले दिन थाने में इसकी सूचना दी थी.

14 दिन पहले सड़क किनारे मिला था शव...

जानकारी के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र के वलीपुर गाँव के निकट सड़क किनारे 18 फ़रवरी की सुबह ग्रामीणों ने एक युवती का शव पड़ा हुआ देखा था मौक़े पर थाना पुलिस की टीम पहुँचीं थी.मौजूद लोगों से पूछताछ की थी लेकिन शव की शिनाख्त नहीं पाई थी.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

प्रेमी पर दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गोवंश के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, पांच पुलिस टीमें गठित, आरोपियों की तलाश तेज

युवती के चेहरा बुरी तरह कुचला गया था हत्या को सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की गई थी.पुलिस भी इसे सड़क हादसा मान रही थी.शव की शिनाख्त के दौरान युवती के पिता कुंवर लाल निषाद ने बताया कि बेटी क़रीब 7 सालों से फतेहपुर शहर क्षेत्र के आबूनगर इलाक़े में रह रही थी. 17 फ़रवरी की शाम के बाद उससे बात नहीं हो पाई थी. Fatehpur Crime News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

पिता ने बताया कि बांदा के तिंदवारी थाना क्षेत्र के गोखरही गांव निवासी अभिमन्यु सिंह से बेटी का प्रेम प्रसंग था.अभिमन्यु शादी का झांसा देकर अनीता को अपने साथ ले गया.इसके बाद चार पहिया वाहन से कुचल कर उसकी हत्या कर दी.अभिमन्यु सिंह मध्यप्रदेश में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है. Fatehpur Murder News

थानाध्यक्ष संगम लाल प्रजापति ने बताया कि अनीता के शव की पहचान हो गई है. हत्या कर शव गायब किए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है.आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं.

Tags:

Latest News

UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त

Follow Us