Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Shagun Palace:गैंगस्टर के बाद शगुन की तरफ़ बढ़ा प्रशासन चुनावी कार्य के लिए किया अधिग्रहीत

Fatehpur Shagun Palace:गैंगस्टर के बाद शगुन की तरफ़ बढ़ा प्रशासन चुनावी कार्य के लिए किया अधिग्रहीत
Fatehpur Shagun Palace

चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रज़ा समेत चार पर जिला मजिस्ट्रेट (DM) द्वारा गैंगस्टर की संस्तुति किए जाने के बाद जिला प्रशासन ने चेयरमैन के जिला अस्पताल के सामने बने शगुन पैलेस की ओर कदम बढ़ा दिए हैं. गुरुवार को एसडीएम सदर के नेतृत्व में पहुँचीं टीम ने शगुन मैरिज हाल को अपने कब्ज़े में ले लिया है. Fatehpur Latest News Fatehpur Haji Raza Shagun Palace Latest News

Fatehpur Shagun Palace Marriage Hall Latest News:भाजपा नेता फ़ैज़ान रिज़वी के साथ मारपीट के आरोप में जेल में बन्द चल रहे हाजी रजा की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं.प्रशासन का रजा औऱ उसके करीबियों पर शिंकजा कसता जा रहा है.हाल ही में हाजी रज़ा, सभासद राहत, शमसाद औऱ जुनैद पर गैंगस्टर की  संस्तुति डीएम द्वारा कर दी गई है.अब किसी भी वक़्त कोतवाली पुलिस चारों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाई शुरू कर सकती है. Fatehpur Haji Raza News

शगुन को किया गया अधिग्रहीत..

गुरुवार को जिला अस्पताल के सामने स्थित शगुन पैलेस मैरिज हाल में जिला प्रशासन की टीम सदर एसडीएम नंदकिशोर मौर्या के नेतृव में पहुँचीं.प्रशासनिक टीम के शगुन पहुँचते ही पूरे ज़िले में चर्चाओं का बाज़ार गर्म हो गया है.

हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम अपूर्वा दुबे ने बताया कि शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए संबंधित बक्सों और सामग्री रखने के लिए तीन सदस्यीय टीम स्थल चिह्नित करने के लिए गठित की थी.टीम की रिपोर्ट के मुताबिक जिला अस्पताल के सामने स्थित शगुन पैलेस को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत तत्काल प्रभाव से अधिग्रहीत करने का आदेश जारी किया गया है. Fatehpur Shagun Latest News

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

बता दें कि शगुन मैरिज हाल नगर पालिका चेयरमैन नज़ाक़त ख़ातून औऱ आएशा ख़ातून के नाम पर लीज पर है.इस पैलेस से ही जुड़ी कई दुकानें हैं.पैलेस पर हमेशा से नज़ाक़त ख़ातून के पुत्र सभासद हाजी रजा का प्रभुत्व रहा है.और हमेशा से इस पैलेस को लेकर कई तरह के आरोप प्रत्यारोप लगते रहे हैं. Fatehpur Marrige Hall 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इसके पहले कुछ वर्षों पूर्व तत्कालीन जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह के समय पर प्रशासन ने शगुन को सीज करने की कार्यवाई की थी.लेकिन नज़ाक़त ख़ातून को इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे मिल गया था.और कुछ दिनों के अंदर ही उन्हें शगुन का पुनः अधिकार मिल गया था. जो आज तक बरकरार है. Fatehpur Samachar

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

Tags:

Latest News

Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
फतेहपुर के मलवां थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर विस्फोट से दो मंजिला मकान पल भर में मलबे में बदल गया....
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल

Follow Us