Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News:फतेहपुर से टायर लदा ट्रक लूट ले गए थे बदमाश पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fatehpur News:फतेहपुर से टायर लदा ट्रक लूट ले गए थे बदमाश पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fatehpur News पुलिस हिरासत में आरोपी

फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत कानपुर- प्रयागराज हाइवे से बीते 10 दिसम्बर की रात अज्ञात लुटेरों ने ट्रक ड्राइवर को बंधक बनाकर टायर लदा ट्रक लूट लिया था.ट्रक में अपोलो कम्पनी के क़रीब 20 लाख क़ीमत के टायर लदे हुए थे.थरियांव पुलिस ने स्वाट टीम औऱ कानपुर पुलिस टीम की मदद से इस लूटकांड में शामिल सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है. Fatehpur Police Thariyav Truck Loot Case

Fatehpur Latest News:फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीते 10 दिसम्बर की रात अज्ञात लुटेरों ने हाइवे से एक टायर लदे ट्रक को लूट लिया था.ट्रक में क़रीब 20 लाख की क़ीमत के टायर लदे थे.शनिवार को एसपी राजेश कुमार सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया. Fatehpur Thariyav Truck Loot Case

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि इस लूटकांड का मास्टरमाइंड राहुल चंदेल निवासी रामसिंह का पुरवा थाना सचेंडी जिला कानपुर है.राहुल ने ही इस लूटकांड की पूरी योजना बनाई थी.उसके साथ साजन उर्फ विनय गौतम औऱ साग़र गौतम शामिल थे.इसके अलावा टायर खरीदने वाले, लोडर ड्राइवर सहित घटना में शामिल कुल आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.ये सभी लुटेरे कानपुर जिले के ही रहने वाले हैं.

एसपी ने बताया इस लूटकांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को आईजी प्रयागराज ज़ोन द्वारा 50 हज़ार के नगद पुरुस्कार की घोषणा की गई है.

उन्होंने बताया इस लूटकांड के खुलासे में लगी थरियांव पुलिस औऱ स्वाट टीम को कानपुर कमिश्नरेट द्वारा काफ़ी मदद की गई है.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

क्या था मामला..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

इटावा निवासी रामकुमार ट्रक चालक है.वह कानपुर के कपूर ट्रांसपोर्ट फारवर्डिंग एजेंसी का ट्रक चलाता है.वह बीते 10 दिसम्बर की रात  पनकी से ट्रक में टायर लादकर प्रयागराज जा रहा था.थरियांव के आमापुर गांव के पास हाईवे पर वैन सवार बदमाशों ने ओवरटेक करके ट्रक रोक लिया. Fatehpur Thariyav Truck Loot Case

Read More: Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

इसके बाद मारपीट कर उसे वैन में बंधक बना लिया था. वैन से उतरे कुछ बदमाश ट्रक लेकर चले गए.वहीं वैन सवार बदमाश उसे उन्नाव बीघापुर के इंदमऊ गांव के पास फेंककर भाग गए.बदमाश उसका मोबाइल और रुपये भी छीन ले गए.किसी तरह उसने घटना की जानकारी देर रात ट्रांसपोर्ट एजेंसी में दी और अगले दिन थरियांव थाने पहुँच एफआईआर दर्ज कराई थी.Fatehpur News

पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज किया.एसपी के निर्देश पर पुलिस की टीमें इस बड़ी घटना के खुलासे में लग गईं.बीते 15 दिसम्बर को पुलिस ने उन्नाव से लूटा गया ट्रक बरामद कर लिया था.

लेकिन उसमें लदे टायर गायब थे.धीरे धीरे पुलिस ने घटना से जुड़े अभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर शनिवार को घटना का खुलासा किया. पुलिस ने लूटे गए टायरों को बेचकर इकठ्ठा की गई 7 लाख 19 हज़ार नगद और 166 लूटे गए टायर भी बरामद कर लिए हैं. Fatehpur Latest News

Tags:

Latest News

UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव UPTET 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट, 24 नवंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानिए इस बार क्या हुआ बदलाव
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 को लेकर...
Fatehpur News: अवैध संबंधों में की गई विवाहिता की हत्या! मुठभेड़ में पकड़ा गया हत्यारोपी, निर्वस्त्र मिला था महिला का शव
Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग

Follow Us