Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या

Fatehpur Crime News:फतेहपुर में प्रेमिका के साथ मिलकर पति ने की पत्नी की हत्या
Fatehpur News:घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी

फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत एक युवक ने प्रेमिका के साथ मिलकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया.पुलिस ने आरोपी पति औऱ उसकी प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है. Fatehpur Crime News Fatehpur khaga murder news today

Fatehpur Latest Murder News:फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत शनिवार देर रात एक विवाहिता महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई.मृतका के मायके पक्ष वालों ने महिला के पति औऱ उसकी महिला मित्र के ऊपर हत्या का आरोप लगाया है.पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को हिरासत में ले लिया है. Fatehpur News

जानकारी के अनुसार खागा कोतवाली क्षेत्र के गुलरियनपर मजरे कूरा गाँव निवासी इंद्रमोहन लोधी (25) की पत्नी योगमाया के शनिवार देर रात गला रेतकर हत्या कर दी गई.चीख़ पुकार मचने पर आस पड़ोस के लोग जग गए.बताया जा रहा है कि योगमाया की हत्या औऱ किसी ने नहीं उसके पति इंद्रमोहन ने अपनी प्रेमिका नेहा वर्मा के साथ मिलकर की है. रात में ही मायके पक्ष को सूचना दी गई. मृतका का मायका थरियांव थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर मजरे अब्दुल्लापुर घूरी गाँव में है. Fatehpur Khaga Murder News

मृतका योगमाया के भाई ने बताया कि उसके बहनोई इंद्रमोहन का काफ़ी दिनों से गोरखपुर ज़िले की रहने वाली नेहा वर्मा से प्रेम प्रंसग चल रहा था. बहन को इसकी जानकारी हुई तो वह इसका विरोध करती थी. हद तो तब हो गई जब इंद्रमोहन ने नेहा को चार दिनों पहले गाँव बुला लिया औऱ अपने साथ ही रखने लगा. Fatehpur Murder News Today

बताया जा रहा है कि शनिवार की रात नेहा वर्मा भी उसी कमरे में लेटी थी जहाँ इंद्रमोहन, उसकी पत्नी योगमाया और एक साल का बेटा लेटा हुआ था. रात करीब 11 बजे इंद्रमोहन और नेहा ने मिलकर धारदार हथियार से योगमाया की गला रेतकर हत्या कर दी. Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह मौक़े पर पहुँचें औऱ जांच पड़ताल की.उन्होंने बताया कि योगमाया की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है.परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है.मृतका के पति इंद्रमोहन और उसकी प्रेमिका नेहा वर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.Fatehpur News

Read More: Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक ने पत्नी के घर ना लौटने से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली....
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

Follow Us