Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Election 2022:टिकट की हलचल के बीच भाजपा बिंदकी विधायक की अचानक बिगड़ी तबियत अस्पताल में भर्ती

Fatehpur Election 2022:टिकट की हलचल के बीच भाजपा बिंदकी विधायक की अचानक बिगड़ी तबियत अस्पताल में भर्ती
करण सिंह पटेल को अस्पताल ले जाते समर्थक

गुरुवार देर शाम बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल की अचानक तबियत बिगड़ गई. आनन फानन में समर्थक उन्हें अस्पताल लेकर पहुँचें हैं. Karan Singh Patel Hospitalised Karan Singh Patel Latest News

Fatehpur News:गुरुवार का दिन फतेहपुर ज़िले की सियासत के लिए अच्छा खासा गर्म रहा.खासकर बिंदकी विधानसभा के लिए.पहले राकेश सचान कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए.इसके कुछ घण्टे के भीतर ही एक लिस्ट वायरल हो गई जिसमें बिंदकी विधानसभा से राकेश सचान की पत्नी सीमा सचान को भाजपा प्रत्याशी बताया गया. BJP MLA Karan Singh Patel Health Updates

लिस्ट वायरल होने के बाद पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया. हालांकि यह लिस्ट फ़र्जी निकली.इस बीच देर शाम बिंदकी विधायक करण सिंह पटेल की अचानक तबियत बिगड़ गई.उन्हें आनन फानन में समर्थक लेकर एक निजी अस्पताल पहुँचें हैं.जहाँ उनका इलाज जारी है.

बताया जा रहा है कि देर शाम विधायक अपने समर्थकों के संग फतेहपुर शहर के आवास विकास स्थित अपने मकान में अलाव सेंक रहे थे.इसी दरम्यान उन्हें अचानक चक्कर आ गया.औऱ वह बेहोश हो गए.मौक़े पर मौजूद समर्थक उन्हें गाड़ी से लेकर ज़िले के एक निजी अस्पताल में पहुँचें हैं.डॉक्टरों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है.समर्थक विधायक के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं.

बता दें कि अब तक भाजपा की तरफ़ से बिंदकी औऱ जहानाबाद सीट के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए गए हैं.दोनों सीटों के भाजपा गठबंधन में जाने की चर्चाएं हैं.बिंदकी विधायक की तबियत को लोगों के बीच टिकट से जोड़कर देखा जा रहा है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

Tags:

Latest News

Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Diwali Laxmi Ganesh Pujan 2026: देशभर में आज 8 नवंबर को दीपावली का पर्व धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया...
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री
Fatehpur News: फतेहपुर में एसपी अभिमन्यु मांगलिक का बड़ा एक्शन, हथगाम इंस्पेक्टर और दरोगा निलंबित, हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर
आज का राशिफल 07 नवंबर 2026: दीपावली पर इन राशियों के जातक रहें सावधान, शनि देव की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम
Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका

Follow Us