Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Up Panchayat Chunav:इस बार फतेहपुर की इन 6 ग्राम पंचायतों में नहीं होगा चुनाव,जान लें वजह

Up Panchayat Chunav:इस बार फतेहपुर की इन 6 ग्राम पंचायतों में नहीं होगा चुनाव,जान लें वजह
Up panchayat chunav

फतेहपुर (fatehpur news) में अब तक 840 ग्राम पंचायतें थीं,जो अब घटकर 834 रह गईं, 6 ग्राम पंचायतों (up panchayat chunav) का दर्जा समाप्त हो गया है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

फतेहपुर:पंचायत चुनाव (up panchayat chunav) से पहले नगर पंचायतों के सीमा विस्तार औऱ नई नगर पंचायतों के बन जाने से जिले की 6 ग्राम पंचायतें समाप्त हो गईं हैं।देवमई विकास खण्ड की इब्राहिमपुर, शाहजहांपुर औऱ अकबरपुर नसीरपुर ग्राम पंचायतें पहले ही जहानाबाद नगर पंचायत के हुए सीमा विस्तार के चलते ख़त्म हो गईं हैं।अब यह तीनों ग्राम पंचायतें नगर पंचायत जहानाबाद का हिस्सा हो गईं हैं।up panchayat chunav

यहाँ यह भी बता दें कि इब्राहिमपुर औऱ शाहजहाँपुर ग्राम पंचायतों का तो सम्पूर्ण भाग नगर पंचायत में शामिल हुआ है।लेकिन अकबरपुर नसीरपुर ग्राम पंचायत के वार्ड नम्बर एक से बारह तक को ही नगर पंचायत में जोड़ा गया है।इसके शेष भाग वार्ड नम्बर 13 को पड़ोस की ग्राम पंचायत कलाना से जोड़ दिया गया है।

अशोथर के नगर पंचायत बनते ही तीन ग्राम पंचायतें समाप्त..

बीते महीने शासन की तरफ़ से नई नगर पंचायतों के नामों का ऐलान हुआ।इसमें ज़िले का अशोथर भी शामिल था।अब तक ग्राम पंचायत के रूप में रहे अशोथर को शासन की तरफ़ से नगर पंचायत का दर्जा मिलने के बाद जिला प्रशासन ने इसको अमलीजामा पहनाने का काम शुरू कर दिया था।जिला पंचायती राज विभाग की तरफ़ से शासन को फ़ाइनल रिपोर्ट भेज दी गई है।Fatehpur news

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

अशोथर नगर पंचायत में तीन ग्राम पंचायतों के सम्पूर्ण भाग को जोड़ा गया है, जिसमें अशोथर, प्रेममऊ कटरा औऱ बौंडर शामिल हैं।इसके अलावा कौंडर गाँव का एक मात्र मजरा पासिन का डेरा भी नगर पंचायत अशोथर में जोड़ दिया गया है।बाकी का कौंडर गांव ग्राम सभा बना रहेगा।जिसके चलते अब अशोथर, प्रेममऊ कटरा औऱ बौंडर गाँव ग्राम पंचायत के रूप में समाप्त हो गए हैं।अब यहाँ पंचायत चुनाव नहीं होंगे।Fatehpur panchayat chunav news

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

बता दें कि उपरोक्त तीनों ग्राम पंचायतों के सम्पूर्ण भाग को नगर पंचायत अशोथर में जोड़ने का मतलब है कि इन तीनों ग्राम पंचायतों के अंर्तगत आने वाले समस्त मजरे भी नगर पंचायत अशोथर का हिस्सा हो गए हैं।

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

जिला पंचायत राज अधिकारी अजय आंनद सरोज ने बताया कि अशोथर नगर पंचायत के गठन का पूरा मसौदा तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।शासन की तरफ़ से आदेश आते ही ज़िले में कुल 834 ग्राम पंचायतें ही बचेंगी।

Tags:

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us