Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bindki BJP Candidate:क्या बिंदकी से सीमा सचान को मिल गया है भाजपा का टिकट वायरल सूची से ज़िले में मच गया हड़कंप जानें सच्चाई

Fatehpur Bindki BJP Candidate:क्या बिंदकी से सीमा सचान को मिल गया है भाजपा का टिकट वायरल सूची से ज़िले में मच गया हड़कंप जानें सच्चाई
वायरल सूची

फतेहपुर की बिंदकी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी को लेकर कई दिनों से संशय बना हुआ है.गुरुवार को एक सूची सोशल मीडिया में वायरल हो गई.जिसके बाद से हड़कंप मच गया है.क्या है इस वायरल सूची की सच्चाई जानें. Bindki Assembly Seema Sachan Ticket News

UP Election 2022:गुरुवार के दिन फतेहपुर के पूर्व सांसद राकेश सचान भाजपा में शामिल हो गए.उनके शामिल होने के कुछ घण्टे बाद ही एक लिस्ट सोशल मीडिया में वायरल हो गई.जिसमें भाजपा प्रत्याशी के रूप में बिंदकी विधानसभा से सीमा सचान का नाम लिखा हुआ था.सीमा सचान राकेश सचान की पत्नी हैं.लिस्ट वायरल होने के बाद ज़िले में हड़कम्प मच गया. 

भाजपा ने अन्य दावेदार दिल्ली, लखनऊ फ़ोन कर सूची की सत्यता के लिए जुट गए. दावेदारों के समर्थक भी खासे परेशान हो गए.हमने इस वायरल सूची की पड़ताल की जिसमें पता चला कि यह सूची पूरी तरह से फर्जी है. अभी तक भाजपा ने बिंदकी से दावेदार के नाम की घोषणा नहीं की है. Bindki Bjp candidate viral list

पड़ताल में क्या मिला..

दरअसल पहली बार में सूची देखने में हर कोई धोखा खा सकता है बाकायदा इस सूची को बीजेपी की दूसरी जारी हुई सूचियों की तरह ही बनाया गया है.लेकिन सूची की सबसे बड़ी गलती पकड़ में आती है राष्ट्रीय महासचिव औऱ मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की साइन.इस वायरल सूची में भी उनके दस्तख़त तो हैं लेकिन पूर्व में भाजपा की जारी हुई सूचियों से भिन्न हैं. इसके अलावा इस सूची में चरण-5 लिखा हुआ है जबकि फतेहपुर में चौथे चरण में चुनाव है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा, बिजली विभाग के अधिशाषी अभियंता रत्नेश जायसवाल बाल-बाल बचे

हमने सूची की सत्यता जानने के लिए सीमा सचान के पति व पूर्व सांसद राकेश सचान से भी बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अभी सूची के बारे में कोई जानकारी नहीं है.पार्टी के आदेश पर चुनाव लड़ा जाएगा.

Read More: Fatehpur News: चाचा-भतीजे की जोड़ी ने जमकर डाली डकैती ! सैफई बन गया था सिंडीकेट का अड्डा, नाच-गाने में खर्च हुआ विकास का पैसा

ऐसी ही फ़र्जी सूची जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की भी वायरल हो रही है. जिसमें भाजपा प्रत्याशी के रूप में अरविंद विक्रम सिंह का नाम लिखा हुआ है.

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us