Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur NIA News: आईएस आतंकी रिजवान अशरफ की निशानदेही पर एनआईए टीम ने फ़तेहपुर में की रेड, 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार

Fatehpur NIA News: आईएस आतंकी रिजवान अशरफ की निशानदेही पर एनआईए टीम ने फ़तेहपुर में की रेड, 3 संदिग्धों को किया गिरफ्तार
फ़तेहपुर में एनआइए की रेड, 3 सन्दिग्ध गिरफ्तार : फोटो प्रतीकात्मक

Fatehpur NIA Raid: एनआईए ने उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में छापेमारी करते हुए 3 सन्दिग्ध लोगों को गिरफ्तार करते हुए उन्हें लखनऊ ले जाया गया है. माना जा रहा है कि यहां से यह लोग आतंकी नेटवर्क को जोड़ रहे थे. बीते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया था, उनमें से एक युवक रिजवान अशरफ भी था जिसे लखनऊ से पकड़ा था, रिजवान फतेहपुर का रहने वाला है, ऐसा माना जा रहा है कि यह लोग प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य हैं. यहां रहकर आतंकी नेटवर्क को बढ़ावा दे रहे थे, एनआईए की पूछताछ जारी


हाईलाइट्स

  • एनआईए ने 3 संदिग्धों को फ़तेहपुर से किया गिरफ्तार, आतंकी दहशत से मचा जिले में हड़कम्प
  • दिल्ली की स्पेशल टीम ने बीते दिनों तीन आईएस आतंकियों को किया था गिरफ्तार
  • पकड़ा गया एक आतंकी फतेहपुर का था रहने वाला, निशानदेही पर एनआईए ने मारा छापा

NIA Raid In Fatehpur News: फतेहपुर से आतंकी नेटवर्क बढ़ाने का दुस्साहस किया जा रहा था, यही नहीं लखनऊ से दबोचे गए आईएस संगठन के आतंकी रिजवान अशरफ जो फतेहपुर का रहने वाला बताया जा रहा है. उसकी गतिविधियों और निशानदेही को देखकर एनआईए ने जिले के कई जगहों पर छापेमारी की. जिनमे से 3 संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है. ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जिस तरह से इस आतंकी की निशानदेही पर रेड की गई इसका मतलब यूपी में इन लोगों ने बड़ा जाल बिछा रखा है. 

एनआईए ने मारा छापा, 3 को उठाया (NIA Raid In Fatehpur)

लखनऊ से एनआईए द्वारा दबोचा गया शख्स आईएस आतंकी रिजवान अशरफ फतेहपुर का रहने वाला है. वह फ़तेहपुर से ही आतंकी नेटवर्क को बढ़ा रहा था, एनआईए की टीम रिजवान को लेकर फतेहपुर पहुंची और कौन-कौन इन गतिविधियों में लिप्त है, इस निशानदेही पर अलग-अलग क्षेत्रों में रेड भी मारी गई. एनआईए ने इस दौरान एक व्यक्ति से पूछताछ की. सबसे पहले रिटायर जेलर के रिश्तेदार के घर पहुंची, सिमी संगठन में प्रतिबंधित रहे एक व्यक्ति से 20 मिनट पूछताछ की फिर बाप-बेटे को हिरासत में लेकर उन्हें साथ ले गई. दरअसल इस मामले को आतंकी नेटवर्क के तार से जोड़कर देखा जा रहा है. सूत्रों की माने तो पूछताछ के बाद सेमी मामले में गरीब दो दशक पहले गिरफ्तार हुए फतेहपुर विकास भवन के एक शख्स को छोड़ दिया गया, लेकिन एनआईए उसको अभी भी रडार में रखा है.

छापेमारी के बाद तरह-तरह की हो रही चर्चा (Fatehpur NIA News)

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

फतेहपुर में हुई एनआईए की कार्रवाई के बाद चारो ओर हड़कम्प मचा हुआ है. इस गम्भीर मामले में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. जिस तरह से एनआईए ने संदिग्धों को उठाया है इसके पीछे कोई न कोई वजह जरूर होगी. एनआईए इन सभी को लखनऊ ले गयी है और पूछताछ कर रही है. उधर सीओ सिटी वीर सिंह ने कहा कि ऐसी कोई भी सूचना हमें नही मिली है न ही किसी टीम के आने की सूचना है.

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने पकड़े थे तीन आतंकी

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में वर्चस्व की जंग में खूनी बवाल, 10 महिलाओं समेत 20 गिरफ्तार! अब जेल की खानी होगी हवा

बीते दिनों दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 3 लाख के इनामी आतंकी शाहनवाज आलम उर्फ अब्दुल्ला उर्फ मो इब्राहिम उर्फ प्रिंस को गिरफ्तार किया था. इसके साथ ही उसके दो अन्य साथियों को भी पकड़ा जिसमें एक आतंकी रिजवान अशरफ भी था, गिरफ्तार हुआ आतंकी रिजवान अशरफ मूलतः फतेहपुर के खेलदार मोहल्ले का रहने वाला बताया जा रहा है. पूछताछ में बड़े खुलासे भी हुए की इनका मकसद क्या था. सूत्रों की माने तो यह आतंकी राम मंदिर को टारगेट किये थे और बराबर रेकी कर रहे थे.

एनआइए को पता चला था कि कुछ महीने पहले रिजवान अशरफ प्रयागराज के नैनी इलाके में भी रहा. खुफिया एजेंसियां रिजवान अशरफ के कनेक्शन को खंगालने में जुटी हुई हैं. एनआईए की टीम रिजवान को लेकर फतेहपुर पहुंची थी उसकी निशानदेही पर ही कई जगहों पर रेड करते हुए गिरफ्तारी की गई है.

Latest News

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर आरटीओ कार्यालय के पास बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया....
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद
UP Weather Update: यूपी में 28 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, पूर्वांचल में भारी बारिश का अलर्ट, 50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
Karwa Chauth Gift for Wife: करवा चौथ पर पत्नी को दें राशि के अनुसार खास तोहफा, मेष से मीन तक जानें क्या रहेगा बेस्ट गिफ्ट
आज का राशिफल 26 अक्टूबर 2026: कुंभ राशि के लिए बेहतर होगा समय, जानिए मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Follow Us