Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़ा गया लूट का मास्टरमाइंड संतोष यादव गैंग ! जानिए क्या है कुशीनगर कनेक्शन

Fatehpur News: फतेहपुर में पकड़ा गया लूट का मास्टरमाइंड संतोष यादव गैंग ! जानिए क्या है कुशीनगर कनेक्शन
फतेहपुर में पकड़ा गया संतोष यादव गैंग: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में पुलिस ने गैंगस्टर और इमामिया संतोष यादव गैंग को पकड़ा लिया है. कुशीनगर (Kushinagar) के रहने वाले तीनों शातिर पलक झपकते ही घटना को अंजाम देने में माहिर हैं. माना जा रहा है कि पुलिस के लिए ये बड़ी सफलता है. 

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 25-25 हजार के इनामी तीन गैंगस्टरों को धर दबोचा. ये अपराधी जिले में लूट, छिनैती और ठगी जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर लोगों में दहशत फैला रहे थे. पुलिस के शिकंजे में आए सभी बदमाश कुशीनगर (Kushinagar) जिले के रहने वाले हैं और सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) पुलिस के हत्थे चढ़े. 

कुशीनगर का गैंग फतेहपुर में मचा रहा था आतंक 

फतेहपुर (Fatehpur) के सुल्तानपुर घोष थाना (Sultanpur Ghosh Thana) पुलिस के गिरफ्त में आने वाले आरोपी जनपद कुशीनगर (Kushinagar) के थाना कसया, शिवपुर गांव के रहने वाले संतोष यादव (28) नंदलाल (36) और जितेंद्र उर्फ उपेंद्र (35) हैं. बताया जा रहा है कि तीनों शातिर अपराधी लूटपाट और धोखाधड़ी के मास्टरमाइंड हैं और लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहे थे. जिले में इनके खिलाफ कई संगीन मुकदमें दर्ज हैं. 

थाना प्रभारी राजेंद्र त्रिपाठी और उनकी टीम ने महीनों की कड़ी मशक्कत के बाद इन अपराधियों को शनिवार दोपहर पकड़ लिया. राजेंद्र त्रिपाठी कहते हैं कि, तीनों अपराधी पहले से गैंगस्टर एक्ट में वांछित थे और इनकी गिरफ्तारी पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया था. 

पुलिस खंगाल रही हैं गैंग का पूरा नेटवर्क

संतोष यादव गैंग के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है. वर्षों से आतंक मचा रहे इन अपराधियों की गिरफ्तारी पुलिस की एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है. पुलिस अब इस गैंग के पूरे नेटवर्क को खंगालने में लगीं हुई है. बताया जा रहा है कि कुशीनगर में भी इसके ऊपर मुकदमा दर्ज है. माना जा रहा है कि जल्द ही पुलिस इन शातिरों की पूरी कुंडली निकाल लेगी.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर पुलिस ने हाइवे लुटेरे गैंग का किया पर्दाफाश, मुठभेड़ के बाद चार शातिर गिरफ्तार

Latest News

Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज रविवार 27 सितंबर 2026 को सरकारी बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB) खुले रहेंगे. RBI के निर्देश के बाद...
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर
UP News: उत्तर प्रदेश में अब बदलेंगे थानों के हालात, 18.41 करोड़ रुपये से बनेंगे नए हॉस्टल-बैरक और विवेचना कक्ष
आज का राशिफल 21 सितंबर 2026: भगवान भोलेनाथ की कृपा से बनेंगे काम, जानिए आज का दैनिक राशिफल
Fatehpur News: भाजपा नेता और मंत्री के करीबी रिंकू लोहारी सहित 5 भेजे गए जेल ! प्रदेश कांग्रेस ने उठाया फतेहपुर का मुद्दा

Follow Us