Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में मौत बनकर आई मधुमक्खी ! चलती गाड़ी में हमला, युवक की दर्दनाक मौत से कोहराम

Fatehpur News: फतेहपुर में मौत बनकर आई मधुमक्खी ! चलती गाड़ी में हमला, युवक की दर्दनाक मौत से कोहराम
फतेहपुर में मधुमक्खी के एक डंक से चली गई जिंदगी (बाएं फाइल फोटो शिवकेश निषाद) दाएं प्रतीकात्मक फोटो: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में एक विचित्र हादसे में ई-रिक्शा का चालक की मौत हो गई. घटना चांदपुर थाना (Chandpur Thana) क्षेत्र का है. अचानक एक मधुमक्खी के हमले से ई-रिक्शा अनियंत्रित हुआ और मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज दिया है.

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले में मंगलवार शाम एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को सन्न कर दिया. एक मधुमक्खी के हमले से एक युवक की चलती ई-रिक्शा में जान चली गई.

हादसा इतना अप्रत्याशित था कि कुछ पल के भीतर एक जिंदादिल नौजवान की ज़िंदगी मौत में बदल गई. तेज रफ्तार ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा और उसका चालक शिवकेश निषाद बुरी तरह दब गया. इलाज से पहले ही उसकी मौत हो गई, जबकि साथ बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

मधुमक्खी का एक डंक बना काल, बुझ गई जिंदगी की लौ

चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी रमेश निषाद का 20 वर्षीय बेटा शिवकेश निषाद गांव में ई-रिक्शा चलाकर घर का खर्च चलाता था. मंगलवार की शाम वह अपने गांव से भिखनीपुर के लिए निकला था.

उसके साथ ललित नामक युवक भी सवार था. सबकुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन जैसे ही दोनों भिखनीपुर मोड़ के पास पहुंचे, एक मधुमक्खी ने शिवकेश के चेहरे और शरीर पर हमला बोल दिया. दर्द और घबराहट में वह नियंत्रण खो बैठा, और तेज़ रफ्तार ई-रिक्शा पलट गया.

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

बेजान पड़ा था शिवकेश, ग्रामीणों की चीख-पुकार से हड़कंप

हादसे के बाद ई-रिक्शा पलट गया और शिवकेश नीचे दब गया. मौके पर मौजूद राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायल शिवकेश और ललित को बाहर निकाला गया. दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शिवकेश को मृत घोषित कर दिया.

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

मौत की खबर से टूटा परिवार, मां-बाप की चीखों से सन्नाटा

शिवकेश की मौत की खबर जब उसके गांव पहुंची, तो वहां कोहराम मच गया. मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता रमेश निषाद बेटे के शव से लिपटकर बेसुध हो गए, जबकि मां की चीखें सुनकर गांव भर की आंखें नम हो गईं. गांव के लोगों ने बताया कि शिवकेश मेहनती और सुलझा हुआ लड़का था, जो परिवार की जिम्मेदारियों को कंधे पर उठाए चल रहा था.

Read More: फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब

घायल ललित का इलाज जारी, पीएम गया शव

घायल युवक ललित का इलाज अस्पताल में चल रहा है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत अभी स्थिर है, लेकिन उसे निगरानी में रखा गया है. वहीं, चांदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा था जिससे चालक की मौत हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us