
Fatehpur Thariyav News : फतेहपुर में दबिश देने पहुँचीं लखनऊ पुलिस को चोर चोर कह दौड़ाया
On
फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंर्तगत बीती रात संदिग्धों की धरपकड़ करने पहुँचीं लखनऊ की पुलिस को चोर चोर कहकर खदेड़ दिया गया. अब पुलिस पर ही 2.5 लाख की लूट करने के आरोप लग रहे हैं. क्या है पूरा मामला पढ़ें युगान्तर प्रवाह की रिपोर्ट..
हाईलाइट्स
- लखनऊ पुलिस ने की छापेमारी..
- संदिग्धों को पकड़ने अम्बापुर पहुँचीं थी लखनऊ की हसनगंज पुलिस..
- पुलिस पर ही लग गया लूट का आरोप..
Fatehpur News : फतेहपुर के थरियांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार रात एक अजीबोगरीब मामला हुआ जिसने पुलिस की किरकिरी करा दी है. हालांकि थरियांव पुलिस का साफ कहना है कि आरोपियों ने अपनी बचत के लिए मनगढ़ंत आरोप लगाए हैं. कहा जा रहा है कि थाना क्षेत्र के आंबापुर में किराए के मकान में रह रहे व्यापारियों के यहां पुलिस की वर्दी पहने कुछ लोग पहुंचे और ढाई लाख रुपए लूट लिए.
पुलिस ने क्या बताया..

हसनगंज पुलिस की एक चूक पड़ी भारी..
मुखबिर की सूचना पर आंबापुर पहुंची हसनगंज पुलिस को एक चूक भारी पड़ गई.पुलिस टीम ने क्षेत्रीय पुलिस को बिना जानकारी दिए दबिस दी. जिसके चलते अब पुलिस की किरकिरी हो रही है एक और जहां संदिग्ध पकड़े भी नहीं गए वहीं दूसरी ओर पुलिस पर ही उल्टा अब ढाई लाख की लूट का आरोप लग रहा है.
Related Posts
Latest News
09 Sep 2026 08:55:09
उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए बड़ी राहत की खबर है. प्रदेश सरकार सेवानिवृत्त चिकित्सकों को 70 वर्ष की...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
