Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

UPPCL News: फतेहपुर में बिजली के खंभे गिरने से बंद हुआ यातायात,60 गांवों की बत्ती हुई गुल

UPPCL News: फतेहपुर में बिजली के खंभे गिरने से बंद हुआ यातायात,60 गांवों की बत्ती हुई गुल
सुल्तानपुर घोष के चौकी चौराहे के पास टूटे बिजली के खंभे : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर (Fatehpur) में अचानक बीच रोड बिजली के खंभे (electric poles) गिरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया जबकि फीडर से जुड़े लगभग 60 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद हो गई. इस घटना के दौरान अभी तक किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है (Fatehpur Sultanpur Ghosh Power House Electric Poles damage UPPCL News Today)

Fatehpur UPPCL News Today: फतेहपुर में अचानक बीच रोड बिजली के पोल गिरने से यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया जबकि लगभग 60 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद हो गई. बताया जा रहा है कि बिजली (Uppcl news) के खंभे गिरने के दौरान सड़क पर कोई मौजूद नहीं था जिससे एक बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई. मामला जिले के थाना सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) थाना क्षेत्र के चौकी चौराहे (Chauki Chauraha) के पास का है जहां बुधवार सुबह करीब 7 बजे सड़क के किनारे स्थित 33 हज़ार वोल्ट की लाइन के खंभे अचानक लाइन चालू करने के बाद टूटकर बीच रोड में गिर गए

60 गांवों की बिजली आपूर्ति बंद (UPPCl News Fatehpur)

सुल्तानपुर घोष (Sultanpur Ghosh) चौकी चौराहे के पास 33 हज़ार वोल्ट के खंभे बीच सड़क पर गिरने से यातायात व्यवस्था बाधित होने के साथ सिठौरा और पलिया फीडर की लाइन पूरी तरह बाधित हो गई है जानकारी के मुताबिक इन दो फीडरों के अंतर्गत लगभग 60 गांव आतें हैं जिनमें 24 से 48 घंटे तक बिजली गुल रहेगी बताया जा रहा है की सुजरही 132 केवीए से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी (यूपीपीएल फतेहपुर न्यूज़)

बड़ा हादसा टला (UPPCl Fatehpur News)

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर नगर पालिका में सामग्री खरीद पर बवाल ! सभासदों ने ईओ पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

चौकी चराहे के पास हुई घटना से कई मार्गों को जोड़ने वाली सड़क में यातायात बाधित हो गया. बताया जा रहा है कि उस समय सड़क पर कोई व्यक्ति या वाहन नहीं था जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया. बिजली विभाग (uppcl news) के कर्मचारियों का कहना है कि खराब मौसम की वजह से 33 हज़ार वोल्ट की डीपी टूटकर गिर गई जबकि क्षेत्रीय लोगों का कहना है की बहुत समय से बिजली के खंभे डैमेज थे और इसी वजह से ये अचानक टूटकर गिर गए (UPPCl Sultanpur Ghosh chauki chauraha News)

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us