Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur School Closed News Today: फतेहपुर में भीषण सर्दी के चलते इतने दिनों तक बंद हुए स्कूल ! जानिए DM ने क्या दिया आदेश

Fatehpur School Closed News Today: फतेहपुर में भीषण सर्दी के चलते इतने दिनों तक बंद हुए स्कूल ! जानिए DM ने क्या दिया आदेश
फतेहपुर में स्कूलों की छुट्टी : फोटो साभार गूगल

यूपी (Uttar Pradesh) में लगातार पड़ रही कड़कड़ाती ठंड को लेकर जनजीवन प्रभावित हो गया है. प्रदेश के कई जिलों में डीएम के आदेश पर स्कूलों (School Closed) में छुट्टी कर दी गई है. फतेहपुर में ठंड को देखते हुए प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के समस्त स्कूलों में 6 जनवरी तक छुट्टी का आदेश कर दिया गया है

Fatehpur School Closed: उत्तर प्रदेश में भीषण सर्दी और गलन से जन जीवन प्रभावित हो रहा है. बुजुर्गों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं. प्रदेश के कई जनपदों में स्थानीय स्तर पर छुट्टियां कर दी गईं हैं. फतेहपुर में भी मंगलवार को जिले के सभी स्कूलों में पढ़ने वाले प्री-प्राइमरी से कक्षा 8 तक के स्कूलों में 6 जनवरी तक छुट्टी (School Closed) का आदेश कर दिया गया है.

फतेहपुर की डीएम सी इंदुमती ने दिया छुट्टी का आदेश

जिले में अत्यधिक ठंड के चलते बीएसए फतेहपुर पंकज यादव (BSA Pankaj Yadav) ने जिलाधिकारी के आदेशानुसार समस्त गैर सहायता प्राप्त मन्यता प्राप्त निजी विद्यालयों को निर्देशित किया है कि 6 जनवरी तक प्री प्राइमरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूली बच्चों का अवकाश रहेगा.

fatehpur_school_closed_bsa_order
फतेहपुर डीएम के आदेशानुसार बीएसए पंकज यादव ने जारी किया आदेश

साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं संचालित की जा रही है तो उनका समय प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे के बीच ही रखा जाये. उक्त का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाये, जो विद्यालय उक्त का पालन सुनिश्चित नहीं करेगा उसके विरूद्ध नियमानुसार कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी

सर्दी बढ़ी तो आगे भी बढ़ सकती है छुट्टी

प्रदेश भर में ठंड के बढ़ने घटने पर स्थानीय स्तर पर बच्चों की छुट्टियां घटाई और बढ़ाई जा सकती हैं. अत्यधिक शीतलहर और गलन बढ़ने पर फतेहपुर में छुट्टियां बढ़ सकती हैं. पिछले कई वर्षों से अचानक तापमान में गिरावट होने से गलन बढ़ जाती है और स्थानीय स्तर पर बच्चों की छुट्टियां बढ़ा दी जाती हैं.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मंदिर-मकबरा विवाद में मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका ! अब इस तारीख को होगी सुनवाई

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us