Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Radhanagar Thana Murder News : रास्ते के विवाद में चाचा ने बेटों संग मिलकर कर दी भतीजे की हत्या

Fatehpur Radhanagar Thana Murder News : रास्ते के विवाद में चाचा ने बेटों संग मिलकर कर दी भतीजे की हत्या
Fatehpur Radhanagar Thana Murder News

फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत बीती रात दो सगे भाइयों के बीच हो रहे रास्ते के विवाद में एक भाई ने अपने बेटों संग मिलकर भतीजे पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी.पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.

Fatehpur Radhanagar Thana Murder News : नाली, मेड़, जलनिकास,रास्ते आदि के विवादों में अक्सर बात हत्या जैसी वारदातों तक पहुँच जाती है, लेकिन पुलिस पहले ऐसे मामलों में हीलाहवाली बरतती है.जिसके चलते बाद में बड़ी वारदातें हो जाती हैं. शुरुआती विवाद में ही यदि पुलिस ईमानदारी से ठोस कार्रवाई कर दे तो ऐसी घटनाओं को कम किया जा सकता है.

ताजा मामला फतेहपुर के राधानगर थाना क्षेत्र का है, जहां रास्ते के विवाद में दो सगे भाइयों व उनके परिवार के बीच खूनी संग्राम हो गया. थाना क्षेत्र के दलीपुर गांव निवासी इंद्रजीत लोधी औऱ छोटे लोधी के बीच शुक्रवार रात करीब 8 बजे रास्ते औऱ रास्ते में जलभराव को लेकर विवाद होने लगा.

इसी बीच दुकान से घर लौटे इंद्रजीत के बेटे मनोज ने भी गाली गलौच कर रहे अपने चाचा का विरोध कर दिया, जिसके बाद छोटे लोधी ने अपने लड़कों लवलेश आदि के साथ कुल्हाड़ी से हमला कर दिया.मनोज हमले में बुरी तरह घायल हो गया, परिजन 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुँचें जहां इलाज के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया.

सीओ सिटी वीर सिंह ने बताया कि दलीपुर गांव में दो सगे भाइयों के बीच रास्ते को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें मनोज को चोटें आईं थीं, जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई  है. बीती रात ही मुकदमा दर्ज हो गया था, मनोज की मौत के बाद एफआईआर में आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराएं बढाई जा रहीं हैं.आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है. जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा.

Read More: Yogi Adityanath Fatehpur Visit: 25 जुलाई को फतेहपुर आएंगे सीएम योगी, करोड़ों की परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us