Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur PM Awas News : फतेहपुर में प्रधानमंत्री आवास के लिए सचिव ने मांगीं रिश्वत जांच के आदेश

Fatehpur PM Awas News : फतेहपुर में प्रधानमंत्री आवास के लिए सचिव ने मांगीं रिश्वत जांच के आदेश
फतेहपुर में आवास योजना के नाम पर रिश्वत : फोटो युगान्तर प्रवाह

फतेहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती हुई दिखाई पड़ रही है. आए दिन पीएम आवास में धांधली की शिकायतें ज़िले के जिम्मेदार अफ़सरों तक पहुँच रही है. बावजूद इसके ठोस कार्रवाई न होने से भ्रष्टाचारियों के मंसूबे बढ़े हुए हैं.ताजा मामला खजुहा विकास खण्ड क्षेत्र का है.

Fatehpur Pm Awas News : फतेहपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना में जमकर धांधली की जा रही है.बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायतें जिले के उच्च अधिकारियों तक पहुँच रही हैं.ताजा मामला खजुहा विकास खण्ड क्षेत्र के समसपुर ग्राम पंचायत का है.

मंगलवार को शिकायत लेकर कलक्ट्रेट पहुँचीं यहां की रहने वाली सुनीता पत्नी शिवगुलाम ने बताया कि उसके पति मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करते हैं. छप्पर डालकर हम लोग कच्चे मकान में रहते हैं. पीएम आवास की पात्रता सूची में नाम होने के बावजूद ग्राम विकास अधिकारी ( सचिव ) स्मिता यादव ने उनका नाम पात्रता सूची से काट दिया है. 

पीड़िता सुनीता का आरोप है कि सचिव ने पीएम आवास के एवज में 20 हजार रुपए रिश्वत के तौर पर मांगें थे. न देने पर सूची से नाम काट दिया है. आगे बताया कि सचिव से इस बारे में जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब पैसों की व्यवस्था हो जाए तब बताना, तभी आवास दिया जाएगा. 

सुनीता ने अपने शिकायती पत्र में यह भी बताया है कि गांव में कुछ ऐसे लोगों को पीएम आवास का लाभ दिया जा रहा है जिनके पक्के मकान बने हुए हैं. लेकिन जो पात्र हैं उनका नाम रिश्वत के चलते काटा जा रहा है.

Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार

सीडीओ सूरज पटेल ने शिकायत के आधार पर खण्ड विकास अधिकारी को मामले की जांच के लिए आदेशित किया गया है. जांच के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी.

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us