Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News Today: फतेहपुर में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल, FCI गोदाम में पड़ रही थी स्लैब

Fatehpur News Today: फतेहपुर में करंट की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत, चार घायल, FCI गोदाम में पड़ रही थी स्लैब
फतेहपुर में मिक्सर मशीन में करंट उतरने से मजदूरों की मौत : Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में FCI गोदाम में स्लैब डालते समय मिक्सर मशीन में उतरी करंट से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. मजदूरों की मौत के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया. घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब (Pakka Talab) के पास स्थित एफसीआई गोदाम की है.

फतेहपुर में छत डालते समय बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत 

यूपी (UP) के फतेहपुर (Fatehpur) में स्लैब (छत) डालते समय मिक्सर मशीन में करंट उतरने से दो मजदूरों की मौत हो गई जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शनिवार शाम सदर कोतवाली क्षेत्र के पक्का तालाब स्थित एफसीआई (FCI) गोदाम का है.

बताया जा रहा है कि मिक्सर में बिजली के टच हो जाने से करंट उतर गई जिससे अनीस (50) और किशन पासवान (32) की मौत हो गई जबकि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

मशीन हटाते समय हुआ हादसा, पड़ रही थी स्लैब 

फतेहपुर (Fatehpur) के पक्का तालाब के नजदीक शनिवार को एफसीआई (FCI) गोदाम में छत डाली जा रही थी. स्लैब डालने के लिए ठेकेदार से कार्य करवाया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक दिन भर काम होता रहा शाम को मिक्सर मशीन को खिसकाते समय झूल रही HT लाइन मशीन में टच हो जाने से बड़ा हादसा हो गया.

सदर कोतवाली क्षेत्र के संनगांव निवासी अनीस (50) और असोथर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी किशन पासवान (33) साथ ही सोनू सरोज, धर्मेंद्र पासवान और दो अन्य करंट की चपेट में आने से झुलस गए. आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान अनीस और किशन पासवान की मौत हो गई जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है.

Read More: Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस

ठेकेदार मौके से फरार, पुपिस कर रही तलाश 

फतेहपुर के पक्का तालाब स्थित FIC गोदाम के अंदर चल रहे निर्माण कार्य में हादसा होने के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था है जबकि फरार ठेकेदार की तलाश में जुट गई है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us