Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में शिक्षिका पर लगा गबन का आरोप ! बिना हस्ताक्षर निकाल लिए गए पैसे

फतेहपुर के मनीपुर सेमरिया प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों पर लगा गबन का आरोप: Image Yugantar Pravah

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Farehpur) में प्राथमिक विद्यालय मनीपुर सेमरिया की प्रधानाचार्य पर पैसों के गबन का आरोप लगा है. ग्राम प्रधान ने पत्र लिखकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

Farehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक शिक्षिका पर शिक्षा समिति के खाते से पैसे निकाल कर गबन करने का आरोप लगा है. मामला विजयीपुर ब्लॉक के ग्राम मनीपुर सेमरिया प्राथमिक विद्यालय का है.

बताया जा रहा है कि शिक्षा समिति के अध्यक्ष अंबरीश के बिना हस्ताक्षर किए खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए गए हैं. ग्राम प्रधान पहाड़पुर मदन सिंह ने उच्चाधिकारियों से लिखित में इसकी शिकायत की है. 

फर्जी सिग्नेचर से निकाल लिए गए पैसे 

फतेहपुर (Fatehpur) के विजयीपुर ब्लॉक अंतर्गत मनीपुर सेमरिया प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज नीलम देवी पर ग्राम प्रधान पहाड़पुर मदन सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा है कि शिक्षा समिति के अध्यक्ष अंबरीश पिछले 9 महीने से विद्यालय नहीं गए ना ही उन्हें बुलाया गया.

समिति की बैठक फर्जी तरीके से कागज में दिखाई जाती है. मदन सिंह कहते हैं कि अध्यक्ष ने उनसे कहा कि बिना हस्ताक्षर किए खाते से 25 हजार रुपए निकाल लिए गए जिसमें कुछ अपने नाम कुछ फर्म के नाम हैं. उन्होंने कहा कि इस फर्जीवाड़े में सहायक अध्यापक भी शामिल हैं. ग्राम प्रधान ने इस पूरे मामले में जांच करते हुए विधिक कार्रवाई की मांग की है. 

Read More: Fatehpur News: व्यापारी कुंभ में फतेहपुर से जाएंगे 100 व्यापारी, 20 गाड़ियों से लखनऊ कूच की तैयारी, बैठक में बनी रणनीति

प्राथमिक विद्यालय की इंचार्ज ने क्या कहा? 

प्राथमिक विद्यालय मनीपुर सेमरिया की प्रधानाचार्य नीलम देवी ने बातचीत करते हुए आरोपों को निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि ये प्रकरण अप्रैल महीने का है और बीईओ ने इसकी पूरी जांच की है. उन्होंने कहा कि सारे दस्तावेज अधिकारियों को दिखाए गए हैं.

नीलम कहती हैं कि 25 हजार रुपए पूरे वर्ष भर विद्यालय के रख रखाव के लिए आते हैं. कई बार पैसे कम पड़ने पर अपने वेतन से भी लगाना पड़ता है. उन्होंने कहा कि ये सब उन्हें फंसाने की साजिश है.

वहीं जब इस मामले के बारे में बीएसए भारती त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें किसी भी प्रकार की लिखित शिकायत अभी तक मिली नहीं हैं. जब तक पूरे प्रकरण को समझा नहीं जाएगा तब तक इस संबंध में कुछ भी कहना ठीक नहीं है.

10 Sep 2024 By Vishwa Deepak Awasthi

Latest News

Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
फतेहपुर की फहमीदा बानो ने पड़ोसियों पर मकान की दीवार और छत क्षतिग्रस्त करने, कब्जे की कोशिश, मारपीट और जान...
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Follow Us