Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधान ने हड़प ली लाखों की ज़मीन,कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रधान ने हड़प ली लाखों की ज़मीन,कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
फतेहपुर में ग्राम प्रधान सहित दो पर मुकदमा कोर्ट ने दिया आदेश : फोटो साभार गूगल

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक प्रधान ने अपने ही भाई की लाखों की जमीन धोखे से हड़प ली. पति की मौत के बाद पत्नी खा रही थी दर-दर की ठोकरें. कोर्ट के आदेश के बाद प्रधान सहित दो पर दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में ग्राम प्रधान सहित दो पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • कोर्ट के आदेश पर भाई की जमीन हथियाने पर गाजीपुर थाने में दर्ज हुई एफआईआर
  • भाई के भरोसे का फायदा उठाकर प्रधान ने लिखा ली थी लाखों की ज़मीन

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक भाई ने अपने ही चचेरे भाई की दिमागी हालत का फायदा उठाते हुए लाखों की ज़मीन का बैनाम करा लिया. पति की मौत के बाद जब पत्नी को जानकारी हुई तो उसने इसका विरोध किया. पुलिस में शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ.

आखिरकार उसको कोर्ट की शरण में जाना पड़ा. सुनवाई करते हुए कोर्ट ने प्रधान सहित दो लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है. मामला गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैना कला का है

भाई की दिमागी हालत का फायदा उठाकर प्रधान ने हथिया ली ज़मीन

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के पैना कला की रहने वाली सुनीता की एफआईआर के अनुसार उसके चचेरे देवर अरविंद कुमार गांव के प्रधान हैं पूरा परिवार उनका सम्मान करता था. पति की बीमारी में कई बार उन्होंने मदद भी की. पति रामशंकर की दिमागी हालत खराब थी जिसका फायदा उठाते हुए 20 फरवरी 2020 को अरविंद डॉक्टर को दिखाने के बहाने उन्हें फतेहपुर ले गए

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

और नशीला पदार्थ खिलाकर उनसे करीब पौने तीन बीघा जमीन 60 हजार में बैनामा करा लिया जिसकी कीमत लाखों में है. 15 अगस्त 2020 को पति की मौत के बाद वारासतन ज़मीन उनके और बच्चों के नाम आ गई. सुनीता ने आगे एफआईआर में बताया कि सितंबर 2022 में उनको बैनामा होने की बात पता चली तो उसने विरोध किया तो प्रधान अरविंद कुमार ने परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए उनकी फसल नष्ट कर दी.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत 5 गिरफ्तार ! जानिए क्या था कनेक्शन?

सुनीता के अनुसार वो थाने के चक्कर काटती रही लेकिन पुलिस ने उसकी मदद नहीं की मजबूरन उसे कोर्ट की शरण में जाना पड़ा. कोर्ट के आदेश पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

फतेहपुर में कोर्ट के आदेश के बाद गाजीपुर पुलिस ने धोखाधड़ी,षड्यंत्र और जान ने मारने की धमकी देने पर प्रधान अरविंद कुमार सहित दो पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us