Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर जीआरपी SO सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड ! कानपुर एसी कोच में टीटीई से आपस में जमकर हुई मारपीट

Fatehpur News: फतेहपुर जीआरपी SO सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड ! कानपुर एसी कोच में टीटीई से आपस में जमकर हुई मारपीट
कानपुर सेंट्रल में फतेहपुर जीआरपी और टीटीई से मारपीट : फोटो वीडियो स्क्रीन शॉट

फतेहपुर जीआरपी में तैनात एसओ सहित पांच पुलिसकर्मियों को एसपी जीआरपी प्रयागराज ने निलंबित कर दिया है. कानपुर से वांछित आरोपी को फतेहपुर लाते समय बीकानेर प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में पुलिसकर्मियों और टीटीई से मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हुआ था.


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर जीआरपी प्रभारी साहब सिंह सहित पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • कानपुर सेंट्रल में एसी कोच में बैठने को लेकर टीटीई से हुई मारपीट
  • मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी जीआरपी ने किया सस्पेंड

Fatehpur GRP TTE Fighting Each other: फतेहपुर जीआरपी एसओ सहित पांच पुपिस्कर्मियों को अनुशासनहीनता हीनता के चलते एसपी जीआरपी प्रयागराज अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने निलंबित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक फतेहपुर जीआरपी प्रभारी साहब सिंह अपने हमराहियों के साथ एक चोरी के मामले में वांछित आरोपी को पकड़ने शनिवार को कानपुर गए थे. रविवार भोर पहर करीब 2 बजकर पांच मिनट पर बीकानेर प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठने को लेकर टीटीई और जीआरपी में झड़प हो गई जिसका वीडियो सोसल मीडिया में वायरल हो गया है.

एसी कोच में बैठने पर आपस में हुई मारपीट

फतेहपुर जीआरपी टीम शनिवार को ट्रेन में चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी रोहित को कानपुर के दादानगर मोहल्ले से छापेमारी करके पकड़कर फतेहपुर ला रही थी. रविवार भोर पहर 2 बजकर 5 मिनट पर कानपुर सेंट्रल में खड़ी बीकानेर प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में बैठने पर ड्यूटी में तैनात टीटीई नीतेश कुमार,वीके शर्मा, राकेश कुमार मीना ने एसओ साहब सिंह सहित सभी पुलिसकर्मियों और वांछित को उतारने का प्रयास किया.

बताया जा रहा तब तक ट्रेन चलने लगी जिसपर टीटीई ने चेन पुलिंग करते हुए ट्रेन को रोक दिया जिसपर आपस में विवाद हो गया कहासुनी इतनी बढ़ गई की आपस में मारपीट हो गई जिसका वीडियो सोसल मीडिया में वायरल होने के बाद महकमें में हड़कंप मच गया. हालाकि युगान्तर प्रवाह इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है.

Read More: Uttar Pradesh: पति को खाट से बांधकर जिंदा जलाने वाली पत्नी और साले को आजीवन कारावास, जानिए क्या था पूरा मामला

एसपी जीआरपी ने एसओ सहित पांच पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

कानपुर सेंट्रल के बीकानेर प्रयागराज सुपरफास्ट एक्सप्रेस के एसी कोच में टीटीई और उनके साथियों से फतेहपुर जीआरपी प्रभारी और हमराहियों के साथ मारपीट का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल होने के बाद एसपी जीआरपी प्रयागराज मंडल अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने अनुशासनहीनता के चलते फतेहपुर जीआरपी एसओ साहब सिंह, हेड कांस्टेबल धनन्जय त्रिपाठी, हरेंद्र वर्मा, कुलदीप यादव व हेड कांस्टेबल हरविंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दे दिए हैं.

Read More: Fatehpur News: पक्के तालाब में नहाते समय डूबा 11वीं का छात्र, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

बताया जा है कि फतेहपुर जीआरपी प्रभारी और बीकानेर प्रयागराज ट्रेन के टीटीई दोनों की ओर से मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है. इस एफआईआर में दोनों पक्षों की ओर से आरोप प्रत्यारोप लगाए गए हैं.

Latest News

Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
फतेहपुर के हसवा में हाईवे किनारे करोड़ों की जमीन पर कब्जे को लेकर हुई फायरिंग के मामले में जेल में...
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा

Follow Us