Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में चलती स्कूल वैन में लगी आग ! धू-धूकर जली गाड़ी, बड़ा हादसा टला 

Fatehpur News: फतेहपुर में चलती स्कूल वैन में लगी आग ! धू-धूकर जली गाड़ी, बड़ा हादसा टला 
फतेहपुर में प्लेवे स्कूल की वैन में लगी आग: Image Credit Original Source

Fatehpur News In Hindi

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फतेहपुर (Fatehpur) में अचानक चलती स्कूली वैन में आग लग गई (Fire On School Van) आनन-फानन में बच्चों को गाड़ी से निकाल कर दूर किया गया. मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया. 

Fatehpur School Van Fire: यूपी के फतेहपुर में अचानक चलती स्कूली वैन में आग लग गई. मामला शनिवार सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के तेलियानी ब्लॉक के पास का है. बताया जा रहा है बच्चों को लेकर वैन स्कूल जा रही थी तभी अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया.

हालांकि, ड्राइवर और स्थानीय लोगों की सतर्कता और फुर्ती से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया.

बच्चों को लेकर जा रही थी वैन, अचानक बनी आग का गोला 

फतेहपुर (Fatehpur) के सदर कोतवाली (Sadar Kotwali) क्षेत्र के तेलियानी ब्लॉक के पास प्लेवे इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन को चालक चालक ज्ञानेंद्र प्रताप निवासी चित्रांश नगर लेकर जा रहा था. बताया जा रहा है कि गाड़ी में पांच बच्चे बैठे हुए थे.

करीब सुबह 8 बजे, वैन में अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई. देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा, जिससे बच्चों में चीख-पुकार मच गई. राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तेजी दिखाते हुए बच्चों को वैन से सुरक्षित बाहर निकाला. 

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची 

स्कूली वैन में अचानक आग लगने से सड़क पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. बताया जा रहा है कि दमकल ने आग पर काबू पाया.

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

सीओ सिटी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि स्कूली वैन आग लग गई ड्राइवर और स्थानीय लोगों ने बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है. फायर ब्रिगेड और पुलिस ने समय रहते आग पर काबू पा लिया.

Read More: Fatehpur News: किसानों की खाद पर कालाबाजारी का खेल! फतेहपुर में छापेमारी, 173 बोरी खाद सीज, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us