Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर खागा से दर्शनार्थियों से भरी बस का औरैया में एक्सीडेंट ! एक महिला की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल

Fatehpur News: फतेहपुर खागा से दर्शनार्थियों से भरी बस का औरैया में एक्सीडेंट ! एक महिला की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल
फतेहपुर खागा से मथुरा जा रही यात्रियों से भरी बस का औरैया में एक्सीडेंट : फोटो साभार गूगल

फतेहपुर के खागा से दर्शनार्थियों से भरी बस का औरैया नेशनल हाईवे में एक्सीडेंट होने से एक महिला की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं. सभी श्रद्धालु खागा से मथुरा बांके बिहारी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे.


हाईलाइट्स

  • खागा से मथुरा दर्शन के लिए जा रही प्राइवेट बस का औरैया में हुआ एक्सीडेंट
  • औरैया के नेशनल हाईवे पर डंपर को बचाने पर अनियंत्रित बस पलटी
  • खागा से वोल्वो बस में सवार थे 50 से 60 दर्शनार्थी, हादसे का हुए शिकार

Auraiya Bus Accident Khaga Fatehpur News: फतेहपुर के खागा से वोल्वो बस से दर्शन के लिए जा रही यात्रियों से भरी बस का मंगलवार भोर पहर औरैया के सदर कोतवाली क्षेत्र के जनैतपुर नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हो गई जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 50 सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

खागा से मथुरा जा रही थी बस औरैया में हुआ हादसा

फतेहपुर के खागा से प्राइवेट वोल्वो बस से मथुरा दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का औरैया (Auraiya Accident) के नेशनल हाईवे पर एक्सीडेंट होने से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए हैं जबकि एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि बस में 50 से 60 लोग सवार थे जिसमें महिला पुरुष और बच्चे शामिल हैं.

जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह तकरीबन 4 बजे के आस पास एक डंपर को बचाने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पलट गई. नेशनल हाईवे पर बस के पलटने से लोगों की चीख पुकार आने लगी. घटना के बाद आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को 50 सैय्या अस्पताल भेजा जबकि गंभीर हालत में पहुंची शकुंतला देवी उर्फ चइया (60) पत्नी कृपाल सिंह निवासी मीसा थाना थरियांव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Read More: Fatehpur News: किन्नरों के हंगामे से थाना बना रणक्षेत्र, साथी के पकड़े जाने की सूचना पर सड़क जाम, पुलिस ने कराया शांत

औरैया हादसे में फतेहपुर खागा के इतने लोग हुए घायल

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

मथुरा दर्शन के लिए खागा (Khaga News) से जा रही बस में तकरीबन 50 से 60 लोग सवार थे नेशनल हाईवे में अनियंत्रित होकर पलटने से बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए है. सीओ सिटी औरैया महेंद्र कुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि टूरिस्ट बस के ड्राइवर को अचानक झपकी लगने की वजह से ये हादसा हुआ है सभी घायलों का उपचार करके उन्हें रोडवेज बस से फतेहपुर भेज दिया गया है जबकि मृतक महिला का पोस्टमार्टम किया जा रहा है. 

Read More: Fatehpur News: 11 महीने बाद पूरी तरह शुरू हुआ असनी-गेगासों गंगा पुल, भारी वाहनों की आवाजाही बहाल

इस एक्सीडेंट में घायल हुए यात्रियों में गुड़िया उम्र 3, पंकज कुमार उम्र 32, सम्प्पति देवी उम्र 50, नंदलाल उम्र 65, दुर्गेश सिंह 18, ज्ञानी सिंह 20, रामचंदर सिंह 73, रामरानी 62, प्रीति सिंह 28, माया देवी 30, हीरामणि 40, सावित्री 51, शिवरानी 72, आशा देवी 55, शिवंशी सिंह 17, छेदालु 75, वीरमती 40, सुनीता 35, शिवरानी 72, केशवती 35, कलावती 60 आदि शामिल हैं.

Latest News

Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर
फतेहपुर के सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र तेजस द्विवेदी की मौत के मामले में...
फतेहपुर स्वास्थ्य विभाग में 10 आउटसोर्स कर्मचारियों की भर्ती पर सवाल, तत्कालीन प्रभारी CMO से 8 बिंदुओं पर जवाब तलब
Fatehpur News: पिता के अस्तित्व को बचाने कमिश्नर के पास पहुंची फहमीदा, बोली-आरोपियों को बचा रही पुलिस
यूपी में 17 IAS अफसरों का तबादला: आंजनेय कुमार सिंह को नहीं मिला एक्सटेंशन ! योगी थे नाराज़, जानिए क्या रहीं चर्चाएं
पुत्रदा एकादशी 2026: संतान सुख के लिए क्यों खास है यह व्रत? जानिए पौराणिक कथा और महत्व
आज का राशिफल 23 अगस्त 2026: कुंभ राशि वालों का बन रहा है धन योग, इन राशियों के जातकों को रहना है सावधान
Fatehpur News: फतेहपुर में ग्राम विकास अधिकारी के खाते से गायब हो गएं लाखों रुपए ! पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Follow Us