Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Ghazipur Thana News : ग्राम प्रधान के घर में घुसकर दबंगो का हमला पथराव का वीडियो वायरल कई घायल.!

Fatehpur Ghazipur Thana News : ग्राम प्रधान के घर में घुसकर दबंगो का हमला पथराव का वीडियो वायरल कई घायल.!
हमले में घायल प्रधानपति रमेश व उनके परिवारीजन

फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के बहुआ विकास खण्ड के मर्दनपुर ग्राम प्रधान के घर में घुसकर पड़ोसी दबंगो ने लाठी डंडों से हमला बोल दिया, जिसमें प्रधानपति रमेश यादव सहित कई लोग घायल हो गए, पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से मारपीट, बलवा आदि की धाराओं में मुकदमा लिखा है.पढ़ें पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर.

Fatehpur News : फतेहपुर के गाजीपुर थाना क्षेत्र के मर्दनपुर गांव में नाली अवरुद्ध करने के लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. जिसमें कई लोगों को गम्भीर चोटें आई हैं. हमले औऱ पथराव का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. गाजीपुर थाना पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप है.

क्या है मामला..

दबंगो के हमले में घायल हुए मर्दनपुर ग्राम प्रधान पति रमेश यादव ने बताया कि पड़ोसी पवनेश यादव, कपूर यादव आदि ने घर के बाहर पानी फैलने की बात को लेकर विवाद शुरु कर दिया.नाली को मिट्टी के ढ़ेर लगाकर बन्द कर दिया.मना करने पर अपने परिवार के 15-20 लोगों को लेकर पथराव शुरु कर दिया.औऱ घर में घुसकर मारा-पीटा.इस हमले में प्रधानपति समेत तीन लोग घायल हो गए.रमेश ने बताया कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीक़े से उनपर हमला किया है, उनके द्वारा गांव में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर आरोपी पहले भी विवाद करते रहे हैं.विकास कार्य नहीं करने दे रहे हैं, स्थानीय पुलिस आरोपियों को संरक्षण दे रही है. हमला करने वालों में एक आरोपी गैंग्गस्टर एक्ट के तहत पाबंद भी है.

हमले में घायल हुए अजीत की तहरीर पर पुलिस ने पवनेश उर्फ पप्पू , राजेश, कपूर, वीरेंद्र, गुलाब, चंद्रसागर, जितेंद्र, फूल, रामनरेश, अमित, दीपू, सोनू , शिवपूजन, हिमांशू , राहुल के खिलाफ बलवा, घर में घुसकर मारपीट और गंभीर चोट पहुंचाने की रिपोर्ट दर्ज की है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में नकाबपोश बदमाशों का धावा, मां-बेटे को तमंचे के बल पर बनाया बंधक, कैश और जेवर लेकर भागे

पुलिस ने दूसरे पक्ष से भी लिखा मुकदमा..

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में चंगाई सभा पर पुलिस की छापेमारी ! धर्मांतरण करने के लगे आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

दूसरे पक्ष के राजेश ने एफआईआर में बताया कि आम रास्ते में पानी बहाने से मना करने पर पड़ोसी पवनेश कुमार को अजीत सिंह पक्ष के लोग पीट रहे थे. पिटाई से पवनेश बेहोश हो गया.वह बीच बचाव में पहुंचा. तभी प्रधान रमेश, रामफल, रामकेश आदि ने उसे गाली-गलौज कर लाठी डंडे से मारा पीटा और पथराव किया.उसे चेहरे, जबड़े और सिर में गंभीर चोट आई.राजेश की शिकायत पर अजीत समेत 20 पर पुलिस ने बलवा, जानलेवा हमला, मारपीट, गाली गलौज की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है.

Read More: Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Tags:

Latest News

Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े Fatehpur News: सर्दी की पहली धुंध में मौत का तांडव! ट्रक की टक्कर से तीन दोस्तों की चली गई जिंदगी, हाईवे पर बिखरे शवों के टुकड़े
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में सोमवार सुबह कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया. सदर कोतवाली क्षेत्र के...
Fatehpur News: फतेहपुर में पत्नी के मायके से न लौटने पर युवक ने दी जान, घर के कमरे में फंदे से लटका मिला शव
Fatehpur News: खागा में भीषण सड़क हादसा, टायर फटने से तीन बार पलटी कार, पुल से 30 फीट नीचे गिरे PWD के JE की मौत
Fatehpur News: फतेहपुर में दिवाली की रात जेब में फटा सुतली बम, 10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ! परिवार में मचा कोहराम
Diwali 2026: दिवाली पर 1 घंटा 56 मिनट रहेगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त, 100 साल बाद बन रहा बुधादित्य राजयोग
Fatehpur News: फतेहपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट ! महिला के उड़े चीथड़े, 150 मीटर दूर जा गिरा हाथ
Fatehpur News: पत्नी की हत्या में भोजपुरी फिल्म लेखक पति और अभिनेत्री प्रेमिका को उम्रकैद, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री

Follow Us