
फतेहपुर:Exclusive:'गाँव में ठंड से गई किसी की जान तो नपेंगे प्रधान'-जिलाधिकारी
IAS Aunjaney Kumar Singh
सोमवार को जिला अधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि गांवो में ठंड के चलते किसी भी ग़रीब की मृत्यु न होने पाए...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट..
फ़तेहपुर: प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा गया है कि ठंड से बचाव के लिए शहर कस्बों औऱ गाँव में ठंड से बचाव के लिए प्रशासन की तरफ़ से समुचित व्यवस्था की जाए।
इसी क्रम में सोमवार को जिलाधिकारी आञ्जनेय कुमार सिंह ने उपजिलाधिकारी तहसीलदार औऱ डीपीआरओ की बैठक ली।
सोमवार को हुई बैठक को लेकर युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि आज की बैठक में डीपीआरओ के माध्यम से सभी ग्राम प्रधानों को निर्देशित किया गया है कि गाँव मे खुले स्थानों पर ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था की जाए साथ ही ग़रीबो के लिए कम्बल आदि की व्यवस्था भी ग्राम पंचायत स्तर पर की जाए यदि गाँव मे कोई ऐसा है जिसके पास ठंड में रहने की उचित व्यवस्था नहीं है तो उसके लिए रहने का भी इंतजाम ग्राम प्रधान द्वारा किया जाए।

