
Fatehpur Deputy Cm Brajesh Pathak : यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का फतेहपुर दौरा, दो दिवसीय कार्यक्रम में करेंगे जिले की समीक्षा
On
यूपी के डिप्टी सीएम और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कैबिनेट मिनिस्टर ब्रजेश पाठक दो दिवसीय दौरे पर फतेहपुर आ रहे हैं. सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ साथ मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल का भी करेंगे निरीक्षण
हाईलाइट्स
- फतेहपुर में दो दिवसीय दौरे पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
- फतेहपुर में प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की करेंगे समीक्षा
- फतेहपुर मेडिकल कॉलेज सहित जिला अस्पताल की करेंगे समीक्षा
Fatehpur Deputy Cm Brajesh Pathak : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कैबिनेट मिनिस्टर ब्रजेश पाठक सोमवार को दो दिवसीय दौरे के साथ फतेहपुर आ रहे हैं. 31 मार्च का उनका प्रस्तावित दौरा रद्द हो गया था. ब्रजेश पाठक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे.
ब्रजेश पाठक का फतेहपुर कार्यक्रम

प्रातः 9:30 से 10:15 बजे तक भाजपा जिला कार्यालय फतेहपुर (उपमुख्यमंत्री जनपद फतेहपुर में जनपद के जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारीगण व विचार परिवार के साथ बैठक ) प्रातः 10:20 से 12:00 बजे तक विकास भवन सभागार में सरकार द्वारा चलायी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओ की समीक्षा बैठक. दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान ठाकुर युवराज सिंह महाविद्यालय हेलीपैड
Read More: Uttar Pradesh News: पत्नी पर पति को डंडे से पीटकर करंट लगाने का आरोप, हालत नाजुक, आरोपी गिरफ्तार
Related Posts
Latest News
14 Sep 2026 18:27:10
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
