Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में एक के बाद एक चार शवों के मिलने से सनसनी.!

Fatehpur Crime News : फतेहपुर में एक के बाद एक चार शवों के मिलने से सनसनी.!
Fatehpur News : सांकेतिक फ़ोटो

यूपी के फतेहपुर ( Fatehpur News ) में बीते एक सप्ताह के भीतर एक के बाद एक चार शव अलग अलग थाना क्षेत्रों में बरामद होने से आस पास के इलाकों में सनसनी फैल रही है.पढ़ें खबर की पूरी डिटेल्स. Fatehpur Police found unknown dead body

Fatehpur News : फतेहपुर जिले में एक बार फ़िर अज्ञात शवों की बाढ़ सी आ गई है. पिछले सात दिनों के भीतर एक के बाद एक चार शव नहरों में बरामद हो चुके हैं.सोमवार को हुसैनगंज थाना क्षेत्र ( Husainganj Thana ) के रामगंगा नहर में सातमील से मकनपुर की तरफ़ बहता हुआ एक शव जा रहा था. सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया औऱ आस पास के लोगों से शिनाख्त कराई लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी है. 

बताया जा रहा है कि नहर में मिला अज्ञात शव युवक का है, उसने काले रंग की टी-शर्ट औऱ नीली पैंट पहन रखी है. थाना अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है.आगे की विधिक कार्यवाही जारी है.

कहां कहां मिले हैं शव..(Fatehpur Crime News)

बीते 22 सितंबर को जाफरगंज के बहादुरपुर गांव से निकली नहर में अज्ञात युवक का शव मिला था. इसके पहले एक शव कल्याणपुर थाना क्षेत्र में व एक शव बकेवर थाना क्षेत्र में मिल चुका है.बता दें कि इसके पूर्व भी दर्जनों अज्ञात शव फतेहपुर में बरामद हो चुके हैं.जिनमे से अधिकांश की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है. Fatehpur Latest Crime News

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि 22 सितंबर को जाफरगंज थाना क्षेत्र में बरामद हुए शव की शिनाख्त बहादुरपुर निवासी राजेन्द्र सोनकर (38) के रूप में हो चुकी है.

Read More: Fatehpur News: जब फहमीदा ने पूछा- कहां गई योगी सरकार? दबंगों की धमकी से घर छोड़ने को मजबूर दंपति, पुलिस पर संरक्षण देने का आरोप

राजेन्द्र की पत्नी रानी देवी ने सोशल मीडिया पर फ़ोटो देखकर शव की शिनाख्त की थी. रानी देवी ने पति की  हत्या किए जाने की बात कह रही थी. लेकिन पुलिस इसे मानने से इंकार कर रही है, पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी मे डूबना है. Fatehpur Crime News

Read More: Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल

पत्नी शरीर मे चोट के निशान देख ऐसा कह रही है, हो सकता है जब शव बहकर आ रहा हो उस वक्त किसी कांटेदार  झाडी आदि में शव फंस गया हो. जिस वजह से शरीर पर चोट के निशान हैं.

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us