Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur News: फतेहपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी ! ध्वस्त हुई शहर की कानून व्यवस्था

Fatehpur News: फतेहपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता के घर लाखों की चोरी ! ध्वस्त हुई शहर की कानून व्यवस्था
फतेहपुर में भाजपा नेता के घर चोरी : फोटो युगान्तर प्रवाह

Fatehpur Crime News: यूपी के फतेहपुर में बेलगाम हुए अपराधियों के चलते शहर की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. हत्या और चोरी से शहरवासियों में दहशत व्याप्त हो गई है. रात नहीं दिन में भी चोर तांडव कर रहे हैं. भाजपा नेता के घर दिनदहाड़े हुई लाखों की चोरी ने सदर कोतवाली की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर में लगातार हो रही वारदातों से लोगों के अंदर दहशत
  • फतेहपुर में दिनदहाड़े भाजपा नेता के घर से करीब दस लाख की चोरी
  • हत्या लूट और चोरी से दहला जनपद, रात नहीं दिन के उजाले में चोर कर रहे हैं हांथ साफ

Fatehpur Crime News: फतेहपुर के एसपी कई जिलों में अपनी धाक जमा चुके हैं. क्राइम कंट्रोल में भी उनकी चर्चा खूब रही है लेकिन लग रहा है कि उनसे ये जनपद संभल नहीं रहा है. लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से रहवासी दहशत के माहौल में जीने को मजबूर हो रहे हैं. ताजा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र जेल चौकी से सटे साईं सिटी का है जहां भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री प्रसून तिवारी के घर से चोरों ने दिनदहाड़े लाखों की चोरी कर फरार हो गए.

भाजपा नेता के घर से नगदी सहित लाखों के जेवर में लगी सेंध

भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री प्रसून तिवारी के घर शुक्रवार तकरीबन डेढ़ बजे चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. प्रसून बताते हैं कि दोपहर एक बजे वो अपनी मां और बहन के साथ खरीददारी करने के लिए घर से गए थे. घर में सभी जगह ताला बंद था. दोपहर बाद 3 बजे जब परिवार सहित घर वापस आए तो कमरे का ताला टूटा था. अंदर गए तो अलमारी भी खुली हुई थी और सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था.

प्रसून ने कहा की अलमारी के लॉकर से 25 हज़ार रुपए नकद और जेवर गायब थे. अनुमान के अनुसार नकदी और जेवर मिलाकर लगभग दस लाख की चोरी हुई है. घटना के बाद परजनों और आज पास के लोगों में दहशद व्याप्त हो गई. पड़ोस के सीसीटीवी में कुछ संदिग्धों को भी देखा गया है.

Read More: NEET UG Results 2026: फतेहपुर में कई मेधावियों ने लहराया नीट में परचम ! अभिनव शुक्ला की सफलता देख भावुक हुए पिता

पड़ोस के सीसीटीवी में कैद हुए संदिग्ध पहले से लगाए थे घात 

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

भाजपा नेता ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी में देखा तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो की साइकिल से आता है और पेड़ के नीचे बैठा है. फुटेज में साफ लिखा की संदिग्ध व्यक्ति पड़ोस के घर के अंदर झांक रहा है और कुछ देर बाद वहां से चला जाता है.

Read More: Uttar Pradesh: फतेहपुर मेडिकल कॉलेज में करोड़ों खर्च, फिर भी MRI और CT Scan नहीं ! असुविधाओं से जूझ रहे मरीज

अनुमान लगाया जा रहा है घटना को अंजाम देने के लिए पहले से कई लोग रेकी कर रहे थे और मौका मिलते ही अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. सदर कोतवाल शमशेर सिंह ने बताया कि भाजपा नेता ने चोरी की तहरीर दी है. सीसीटीवी फुटेज के जरिए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा गया है एफआईआर दर्ज कर जल्द ही चोरों की धड़पकड़ की जाएगी.

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us