Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Crime News:भाजपा नेता समेत कई पर खदान से रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज

Fatehpur Crime News:भाजपा नेता समेत कई पर खदान से रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज
Fatehpur News: सांकेतिक फ़ोटो

भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह जनसेवक समेत 6 लोगों के विरुद्ध खदान संचालक ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया है. इसके अलावा सोमवार को खदान के रास्ते को जाम कर प्रदर्शन करने के मामले में भी पुलिस की तरफ़ से एक एफआईआर जनसेवक सहित 11 नामजद औऱ 50 अज्ञात के विरुद्ध दर्ज की गई है.पढ़ें पूरी खबर. Fatehpur Latest News Dharmendra Singh Jansewak

Fatehpur News:भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह जनसेवक के विरुद्ध मंगलवार देर शाम दो एफआईआर दर्ज हुई. एक एफआईआर पुलिस की तरफ से और दूसरी एफआईआर मौरंग खदान संचालक की तरफ से दर्ज कराई गई है. दोनों मुकदमो में कुछ नामजद हैं तो कई नाम अज्ञात हैं.

 

क्या है मामला..

ललौली थाना क्षेत्र के अढ़ावल 9 नम्बर मौरंग खण्ड के लिए ट्रकों का आवागमन

ललौली से उरौली मार्ग होकर होता है. मौरंग लदे ओवरलोड ट्रकों के निकलने से सड़क गड्ढों में बदल गई हैं.इसके विरोध में उरौली मार्ग पर प्रधान अजीत सिंह, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह जनसेवक की अगुवाई में सोमवार को ग्रामीण रोड पर धरना देकर बैठे गए थे. Fatehpur Latest News

Read More: Fatehpur Rojgar Mela 2026: विश्व युवा कौशल दिवस पर फतेहपुर आईटीआई में आज रोजगार मेला, 10 कंपनियां करेंगी भर्ती

सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी.जाम लगने की सूचना पर पहुँचीं पुलिस ने किसी तरह से वहां से जाम हटवाया था.इसी मामले में प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्रा की ओर से धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, प्रबुद्घ, केशव, शिवकुमार सिंह, रमाशंकर, राजू, महेश, राकेश, प्रधान अजीत सिंह, ननका, वेद प्रकाश तिवारी और 50 अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और सेवन सीएल समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है.Dharmendra Singh Jansevak

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

रंगदारी मामले में भी मुकदमा..

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

मंगलवार शाम धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, नरेंद्र सिंह,प्रेमशंकर और तीन अज्ञात लोगों पर खदान से रंगदारी मांगने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है. अढ़ावल खदान नौ नंबर के खंड संचालक दतौली निवासी शाश्वत सिंह का आरोप है कि दो जनवरी को भाजपा नेता धर्मेंद्र सिंह जनसेवक, नरेंद्र सिंह, प्रेमशंकर और तीन अज्ञात लोग शस्त्र से लैस होकर खदान पहुँचें उन लोगों ने 50 हजार रुपये हफ्ता वसूली की मांग की.रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी.उन्हें मौरंग खंड का संचालन नहीं करने को भी धमकाया है.

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us