Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Bindki Crime: फतेहपुर में किसान का खेत में मिला शव, बीडीसी पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया

Fatehpur Bindki Crime: फतेहपुर में किसान का खेत में मिला शव, बीडीसी पुत्र ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने एक संदिग्ध को उठाया
फतेहपुर के बिंदकी में किसान का मिला शव हत्या का लगा आरोप : फोटो प्रतीकात्मक

Fatehpur Bindki News: फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में किसान का शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और वारदात में संदिग्ध एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है


हाईलाइट्स

  • फतेहपुर के बिंदकी क्षेत्र में किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • फतेहपुर के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खूंटा गांव में गुरुवार सुबह किसान का मिला शव
  • बीडीसी पुत्र ने जमीनी रंजिश के चलते हत्या का लगाया आरोप,पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया

Fatehpur Bindki News: यूपी के फतेहपुर में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद चारो ओर हड़कंप मच गया है. बीडीसी पुत्र ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या का आरोप लगाया है. मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खूंटा गांव का है जहां गुरुवार सुबह रामनिशुन निषाद (68) का सरकारी नलकूप के पास खेतों में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बीडीसी के पिता का खेतों में मिला शव जांच में जुटी पुलिस

बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खूंटा गांव में गुरुवार सुबह बीडीसी नीरज के पिता रामकिशुन (68) शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई. बताया जा रहा है कि बुधवार को मजदूरों से खेतों काम करवाने के बाद पानी को लेकर वो वहां रुके रहे जब देर शाम किसान घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई.

रात भर खोजबीन करने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला. गुरुवार सुबह राजकीय नलकूप के पास खेतों में संदिग्ध परिस्थितियों में उनका शव पाया गया. सूचना पर फॉरेंसिक टीम और पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं बीडीसी पुत्र ने जमीनी विवाद को लेकर हत्या की तहरीर दी है जिसमें तीन नामजद व्यक्तियों की बात कही जा रही है.

Read More: Gen Alpha Fatehpur: प्रोटेस्ट वाले इंटर कॉलेज की 16 वर्षीय छात्रा लापता, एएसपी जीपी राय ने संभाली जांच, कई टीमें गठित

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया

Read More: UPPCL News: फतेहपुर के अधिशासी अभियंता निलंबित, बरेली के अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि, बिजली कनेक्शन में देरी पर बड़ी कार्रवाई

बिंदकी के खूंटा गांव में किसान के शव मिलने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. एएसपी विजय शंकर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान रामकिशुन का शव गांव के सड़क किनारे मिला है पोस्टमार्टम के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. एएसपी ने कहा कि इस मामले में जल्द खुलासा किया जायेगा.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us