Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Atiq Ahmed News : अतीक मामले में फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने 30 से ज़्यादा संदिग्ध ठिकानों में की छापेमारी

Fatehpur Atiq Ahmed News : अतीक मामले में फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने 30 से ज़्यादा संदिग्ध ठिकानों में की छापेमारी
फतेहपुर में पुलिस की छापेमारी तलाश रही है अतीक कनेक्शन

माफिया अतीक अहमद मामले में प्रयागराज पुलिस द्वारा कोर्ट में दाखिल की गई रिमांड अर्जी में फतेहपुर का जिक्र सामने आने के बाद देर शाम कोतवाली पुलिस ने 30 से ज्यादा संदिग्ध ठिकानों में छापेमारी की है.


हाईलाइट्स

  • अतीक कनेक्शन खंगालने में जुटी कोतवाली पुलिस..
  • फतेहपुर में 30 से ज़्यादा संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी..
  • अतीक की रिमांड अर्जी में है फतेहपुर में हथियार औऱ बम छिपाए जानें का जिक्र..

Fatehpur Atiq Ahamed News : माफिया अतीक अहमद का फतेहपुर कनेक्शन सामने आने के बाद ज़िले में हड़कंप मचा हुआ है.गुरुवार देर शाम कोतवाली इंस्पेक्टर अमित मिश्रा ने भारी पुलिस बल के साथ शहर के 30 से ज्यादा संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की.

बताया जा रहा है कि पुलिस की छापेमारी के दौरान कई घरों में ताले लटकते मिले.हालांकि अब तक मामले में पुलिस की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं की गई है जिनके यहां छापेमारी हुई है उनका अतीक से कोई कनेक्शन है या नहीं.

कोतवाली प्रभारी अमित मिश्र ने बताया कि शहर के सैय्यदवाड़ा, पनी, बाकरगंज, पीरनपुर सहित कई इलाकों के संदिग्ध ठिकानों में छापेमारी की गई है. अतीक कनेक्शन की जांच की जा रही है.

उल्लेखनीय है कि गुरुवार को अतीक की प्रयागराज कोर्ट में पेशी थी. धूमनगंज पुलिस द्वारा कोर्ट में रिमांड अर्जी दाखिल की गई, जिसमें पाकिस्तान कनेक्शन का दावा किया गया है. साथ ही इसका भी जिक्र है कि अतीक के पास बड़ी संख्या में हथियार औऱ बम हैं जो प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और उन्नाव के कुछ स्थानों पर छिपा कर रखे गए हैं. 

Read More: Fatehpur News: सपा नेता हाजी रजा समेत दो आरोपियों पर 25 हजार का इनाम, गवाह पर हमले के मामले में एसपी का बड़ा एक्शन

बता दें कि गुरुवार को ही अतीक के वांटेड बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ की टीम ने मुठभेड़ के दौरान मार गिराया है. उमेश पाल हत्याकांड में दोनों फ़रार चल रहे थे दोनों के ऊपर 5-5 लाख का इनाम घोषित था.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में गूंजा गो सम्मान आवाह्न अभियान ! लाखों हस्ताक्षरों के साथ डीएम को सौंपा जाएगा ज्ञापन

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us