Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur Asothar Thana News : फतेहपुर में खड़ंजा उखाड़ दबंगो ने आम रास्ते पर किया कब्ज़ा.न्याय के लिए भटक रहे ग्रामीण

Fatehpur Asothar Thana News : फतेहपुर में खड़ंजा उखाड़ दबंगो ने आम रास्ते पर किया कब्ज़ा.न्याय के लिए भटक रहे ग्रामीण
शिकायत करने कलक्ट्रेट पहुँचें ग्रामीण | कब्जे वाले रास्ते पर खड़े ग्रामीण

फतेहपुर के असोथर थाना क्षेत्र के अभयराजपुर मजरे सातों सुल्तानपुर गाँव में दबंगो ने सरकारी खंडजे को उखाड़ फेंक आम रास्ते पर कब्जा कर लिया है. ग्रामीण लगातार मामले की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनको न्याय नहीं मिल पाया है.


हाईलाइट्स

  • दबंगों ने सरकारी खड़ंजे को उखाड़ फेंका..
  • आम रास्ते को कब्ज़ा कर दबंगो ने किया बन्द..
  • न्याय के लिए भटक रहे ग्रामीण..

Fatehpur Asothar Thana News : आम रास्ते पर लगे सरकारी खड़ंजे को उखाड़ कर दबंगों ने कब्जा कर लिया. ग्राम वासी अपनी शिकायत लेकर अधिकारियों की चौखट पर चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन अब तक उनको न्याय नहीं मिला है . ग्राम वासियों ने जब ग्राम प्रधान से शिकायत की तो उसने भी अपना पल्ला झाड़ लिया. गाँव का प्रमुख मार्ग अवैध कब्ज़े के चलते बन्द हो गया है. जिससे सैकड़ो ग्रामीण परेशान हैं.

जानकारी के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के अभयराजपुर मजरे सातों सुल्तानपुर गांव में आम रास्ते पर अवैध कब्जा हो गया है. सोमवार को गांव के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई. शिकायत कर्ता अचल सिंह राजपूत ने बताया कि गांव सबसे प्रमुख आम रास्ते को कुछ दिनों पहले गांव के ही रामकरन पुत्र रामस्वरूप व उसके चारों पुत्रो द्वारा कब्जा करके बंद कर दिया गया है. खड़ंजे की ईंट उखाड़कर फेंक दी गईं हैं. बताया कि उस रास्ते पर 30 साल पहले ग्राम पंचायत निधि से तत्कालीन ग्राम प्रधान ने खड़ंजे का निर्माण कराया था. 

सरकारी रास्ते पर दबंगों के कब्जे की शिकायत स्थानीय लेखपाल व राजस्व के अधिकारियों से की, थाने में भी लिखित शिकायत की गई लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है. इसके पूर्व भी कलक्ट्रेट में शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है. अचल सिंह के साथ शिकायत करने पहुँचें नागेश्वर, रामआसरे, रमेस, श्रीनाथ, अनिल आदि ग्रामीणों ने बताया कि आम रास्ते पर कब्जा हो जाने से गांव वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. यदि हमें न्याय नहीं मिला तो हम लोग कलेक्ट्रेट में ही धरने पर बैठ जाएंगें.

लेखपाल, ग्राम प्रधान औऱ थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल..

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

सरकारी रास्ते पर कब्जा हो गया, ग्राम प्रधान, लेखपाल, और स्थानीय थाने की पुलिस चुप्पी साधे हुए है. ग्रामीणों का आरोप है कि इन लोगों की सहमति से ही दबंगों ने कब्ज़े की हिम्मत दिखाई है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में अब व्हाट्सऐप पर मिलेगी एफआईआर की कॉपी, एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने लागू की नई व्यवस्था

वहीं स्थानीय सूत्र बताते हैं कि इस मामले में क्षेत्र के पूर्व जिला पंचायत सदस्य का हस्तक्षेप है.जिसके चलते स्थानीय थाना पुलिस और राजस्व कर्मी रास्ते के विवाद का निपटारा नहीं कर पा रहे हैं.

Read More: Fatehpur News: तेजस द्विवेदी मौत प्रकरण में प्रधानाचार्य गिरफ्तार ! प्रबंधक राकेश त्रिवेदी फरार, पसलियों में मिला फ्रैक्चर

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us