Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

बिंदकी व्यापारी हत्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी, जीजा औऱ किराए के हत्यारों संग मिलकर की थी पति की हत्या

बिंदकी व्यापारी हत्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी, जीजा औऱ किराए के हत्यारों संग मिलकर की थी पति की हत्या
व्यापारी हत्याकांड का खुलासा करते एसपी

बिंदकी के व्यापारी अमित गुप्ता की घर के भीतर हुई निर्मम हत्या का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया है, हत्या की साज़िश किसी और ने नहीं व्यापारी की पत्नी ने ही रची थी. हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी, जीजा औऱ भाड़े के हत्यारों का सहारा लिया था.

Fatehpur News : फतेहपुर के बिंदकी कस्बे में हुई व्यापारी अमित गुप्ता की हत्या का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया है. हत्या में शामिल मृतक व्यापारी की पत्नी, उसके जीजा औऱ किराए के हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि प्रेमी अभी फरार बताया जा रहा है. 

खुलासा करते हुए पुलिस कप्तान राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक व्यापारी अमित गुप्ता की पत्नी पूनम गुप्ता का अफ़ेयर अमित गुप्ता के दोस्त अविनाश यादव निवासी वीरनखेड़ा थाना साढ़ कानपुर देहात के साथ हो गया था. साथ ही पूनम का अपने जीजा रामखेलावन निवासी कानपुर के साथ भी अफ़ेयर की शंका पति अमित गुप्ता को हो गई थी. इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था.

पत्नी ने अमित गुप्ता को रास्ते से हटाने की साज़िश मुंबई में बैठकर रची. वह घटना के एक दिन पहले बच्चों के साथ मुंबई से बिंदकी पहुँचीं, उसने अपने प्रेमी औऱ जीजा के साथ मिलकर पति अमित गुप्ता की हत्या किए जाने का प्लान बनाया इसके लिए भाड़े के हत्यारों से सम्पर्क किया गया. सात लाख में पति की हत्या की सुपारी शेरा उर्फ अंकित निवासी बसावनपुर थाना औंग जनपद फतेहपुर औऱ अंशुल पासवान को दी. पेशगी के तौर पर मास्टरमाइंड पूनम गुप्ता ने 80 हजार रुपए अपने जीजा रामखेलावन के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे.

प्लान के मुताबिक 30 जनवरी की रात शेरा सहित पाँच लोग अमित गुप्ता के घर पहुँचें पत्नी ने अंदर से दरवाजा खोल दिया, इसके बाद मिलकर अमित गुप्ता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी. हत्या को लूट दिखाने के लिए पत्नी पूनम गुप्ता के हाँथ पैर बांध दिये गए थे. बिंदकी पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करते हुए हत्याकांड की मास्टरमाइंड पत्नी पूनम गुप्ता सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. घटना में शामिल तीन लोग अभी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के प्रयास पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं. 

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-4 पर शुरू हुआ जनरल टिकट काउंटर, यात्रियों के लिए खुशखबरी

अमित गुप्ता ने किया था प्रेम विवाह..

Read More: Fatehpur News: राकेश त्रिवेदी को शिक्षा माफिया क्यों बता रहे हैं सपा नेता संतोष द्विवेदी, आंदोलन की चेतावनी

पत्नी की साजिश का शिकार हुए व्यापारी अमित गुप्ता ने गैर बिरादरी की पूनम के साथ प्रेम विवाह किया था. व्यापारी का मुंबई में अच्छा खासा व्यवसाय चल रहा था. वहां तीन फ्लैट अमित ने खरीद लिए थे. लेकिन इस बीच पत्नी के अवैध सम्बन्धो की जानकारी अमित गुप्ता को होने लगी तो वह मुंबई के अपने फ्लैट बेचकर बिंदकी में अपनी मां के साथ रहने का फैसला कर लिया था. एक फ्लैट अमित ने बेच भी दिया था. लेकिन पत्नी को यह मंजूर नहीं था. इन्ही सब वजहों से पत्नी ने अमित गुप्ता के हत्या की साज़िश रच हत्याकांड को अंजाम दे दिया.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा

Latest News

Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं Weather Update: यूपी समेत 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 80 KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
मानसून के अंतिम दौर में देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मौसम विभाग...
Fatehpur News: सरकार कहती है तालाबों को संरक्षित करो, प्रशासन कब्जा दिलाने में मस्त ! तालाबी नंबर में जारी है अवैध निर्माण
Fatehpur News: 5G नेटवर्क नहीं आया तो ग्रामीणों का चढ़ा पारा, टेलीकॉम कर्मचारी को टावर से बांधा, वीडियो वायरल
UP News: उत्तर प्रदेश के सरकारी डॉक्टरों के लिए खुशखबरी, अब 65 नहीं 70 साल तक दे सकेंगे सेवाएं
Fatehpur News: पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी रियाज कुरैशी गिरफ्तार, भाई समेत पांच आरोपी पकड़े गए
Fatehpur News: फतेहपुर में पूर्व मंत्री धुन्नी सिंह को जान से मारने की धमकी, 50 लाख और फार्चुनर गाड़ी ईनाम, दर्ज हुआ मुकदमा
Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका

Follow Us