Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

Fatehpur illegal Madarasa : मदरसों की जांच में फतेहपुर में भी हुआ बड़ा खुलासा कार्रवाई की तैयारी

Fatehpur illegal Madarasa : मदरसों की जांच में फतेहपुर में भी हुआ बड़ा खुलासा कार्रवाई की तैयारी
प्रशांत साहू-अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी (दाएं)

यूपी सरकार के आदेश पर पूरे प्रदेश में मदरसों का सर्वे हो रहा है, इस सर्वे में फतेहपुर में संचालित हो रहे मदरसों को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ है.सर्वे रिपोर्ट में 38 मदरसे अवैध पाए गए हैं.

Fatehpur News : यूपी सरकार इन दिनों प्रदेश में संचालित मदरसों का सर्वे करा रही है.20 अक्टूबर तक जांच पूरी करनी है.अब तक की जांच में पूरे प्रदेश से क़रीब 1000 अवैध मदरसों की बात सामने आई है. फतेहपुर जिले में भी इस सर्वे में 38 मदरसे अवैध पाए गए हैं.

फतेहपुर के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत साहू ने बताया की जिले में कुल 149 मदरसे संचालित हो रहे थे जिसमे कुल 111 मदरसे मान्यता प्राप्त है और 38 मदरसे अवैध तरीके से संचालित मिले जिसमे सदर तहसील में 19, बिंदकी में 16 व खागा में 3 अवैध मदरसे संचालित मिले हैं,बारह बिंदुओं पर इनसे रिपोर्ट मांगी गई है,शासन के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी.

बता दें कि योगी सरकार के आदेश पर 13 सितंबर से प्रदेश के गैर मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वेक्षण शुरू हो रहा है. उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से यह बात भी साफ कर दी गई थी कि किन बिंदुओं पर मदरसों का सर्वे होगा. सरकार की ओर से जारी किए गए फॉर्मेट में सर्वे के 12 बिंदु तय किए गए थे.फॉर्मेट के मुताबिक सर्वे में यह देखा जाएगा कि गैर मान्यता प्राप्त मदरसों की गवर्निंग कैसे होती है? इन्हें पैसे कहां से आते हैं? पाठ्यक्रम क्या है. ऐसे ही 12 बिंदुओं पर जांच शुरु हुई थी. जिसकी अब तक की जांच में क़रीब 1000 मदरसे फ़र्जी पाए गए हैं.

यूपी मदरसा बोर्ड के चेयरमैन डॉक्टर इफ्तिखार अहमद के मुताबिक जिलों से रिपोर्ट आने के बाद शासन स्तर पर मदरसों पर आगे की कार्रवाई का फैसला किया जाएगा. मदरसों में शिक्षा प्रणाली को सुचारू और बेहतर करने को लेकर यह सर्वे कराया जा रहा है.गैर मान्यता प्राप्त मदरसों में मिल रही खामियां अगर दुरुस्त नहीं कराई गई तो उनका संचालन बंद हो सकता है.

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us