Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं की मनमानी से तंग आकर नौनिहालों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन..हटाने की माँग!

फतेहपुर:सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिकाओं की मनमानी से तंग आकर नौनिहालों ने किया कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन..हटाने की माँग!
प्रदर्शन करते छात्र फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट परिसर में क़रीब आधा सैकड़ा स्कूली बच्चों ने इकठ्ठा होकर विद्यालय में तैनात शिक्षिकाओं के खिलाफ प्रदर्शन कर गम्भीर आरोप लगाए..क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़े युगान्तर प्रवाह की यह रिपोर्ट।

फतेहपुर:सरकार सरकारी विद्यालयों की दिशा औऱ दशा सुधारने के लिए चाहे लाख प्रयास कर ले लेक़िन वहाँ तैनात शिक्षकों की मनमानी के चलते विद्यालयो में शिक्षा का स्तर बद से बद्तर होता जा रहा है।सरकारी आदेशों के बावजूद विद्यालय समय में अध्यापकों का मोबाइल चलाना बदस्तूर जारी है।
शुक्रवार सुबह कलक्ट्रेट परिसर में इकठ्ठा होकर छोटे छोटे स्कूली बच्चों का अपने विद्यालय की शिक्षिकाओ के खिलाफ प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि जिले में नौनिहालों के भविष्य के साथ किस कदर खिलवाड़ किया जा रहा है।

ये भी पढ़े-यूपी:बिजली बकायेदारों पर सख़्त हुई सरकार..दो महीनों तक बिल न जमा करने पर काट दिए जाएंगे कनेक्शन.!

दअरसल शुक्रवार सुबह तेलियानी विकास खण्ड के पूरेताजपुर प्राथमिक विद्यालय के छात्र एवं छात्राएं बड़ी संख्या में अपने अभिभावकों के संग कलक्ट्रेट परिसर में अपनी मांगों को लेकर इकठ्ठा हुए।
प्रदर्शन कर रहे नौनिहालों ने बताया कि विद्यालय में तैनात शिक्षिकाएं अपनी मनमानी करती हैं।छात्रों ने बताया कि मैडम पूरा दिन स्कूल टाइम में मोबाइल चलाती हैं।इतना ही नहीं छात्रों का आरोप है कि माध्यान भोजन में भी गड़बड़ी की जाती है।प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने बताया कि मिड मील में दिए जाने वाले दूध में जमकर पानी मिलाकर हम लोगों को दिया जाता है।साथ ही भोजन भी बेस्वाद और बेढंगा दिया जा रहा है।
छात्रों ने आगे कहा कि हम लोग मैडमों की मनमानी से तंग आकर आज डीएम साहब के पास अपनी समस्या बताने के लिए आए हैं और हमारी मांग है कि जब तक विद्यालय में तैनात शिक्षिकाएं सोमवती,रीमा व शशी को हटाया नहीं जाता है वह लोग विद्यालय नहीं जाएंगे और पढ़ाई छोड़ देंगे।

इस पूरे मामले से जिला के शिक्षा महकमें में हड़कम्प मचा हुआ है।जब इस मामले में युगान्तर प्रवाह द्वारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से जरिए दूरभाष बात करने की कोशिश की गई तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ है।

Read More: Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Tags:

Latest News

Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत Fatehpur News: नौसेना में देश की सेवा, फिर बने यूपी पुलिस में दरोगा ! परिवार के लिए छोड़ी नौकरी, सड़क हादसे में बैंक कैशियर की मौत
फतेहपुर में परिवार के साथ रहने के लिए यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर की नौकरी छोड़कर बैंक में कैशियर बने अविनाश...
Fatehpur News: फतेहपुर पहुंचते ही भड़के कमिश्नर, नगर पालिका ईओ पर निलंबन की कार्रवाई, सीएमओ का वेतन रोका
Fatehpur News: 10 रुपये छीनने के विवाद में युवक का सिर फोड़ा, 12 साल बाद अदालत ने सुनाई 5 साल की सजा
फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक से भिड़ा पल्लेदारों से भरा लोडर, दो की मौत, छह घायल
Fatehpur News: फतेहपुर में खेत की मेड़ पर घास रखने को लेकर हुआ था विवाद ! मामा-भांजे समेत 3 को 10-10 साल की सजा
UP Scholarship 2026-27: यूपी स्कॉलरशिप के लिए 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, ग्रेजुएशन के नए छात्रों को मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
Fatehpur News: डीसीएम चालक की हत्या कर लूटा था केमिकल से भरा वाहन, छह साल बाद चार दोषियों को उम्रकैद

Follow Us