Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:Exclusive-क्षेत्र में प्रथम और प्रदेश में सातवें स्थान पर रहने वाली जिले की रोडवेज को इस वज़ह से हो रहा है लाखों का घाटा.!

फ़तेहपुर:Exclusive-क्षेत्र में प्रथम और प्रदेश में सातवें स्थान पर रहने वाली जिले की रोडवेज को इस वज़ह से हो रहा है लाखों का घाटा.!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

ज़िले की रोड़वेज बस सेवा बीते कुछ दिनों से तगड़े घाटे में चल रही है..जानें पूरा मामला युगान्तर प्रवाह की एक्सक्लुसिव रिपोर्ट में।

फतेहपुर:उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन बेपटरी हो गया है।लोग इस भीषण ठंड के चलते घरों में दुबकने को मजबूर हैं।बहुत ज़रूरी काम होने के बावजूद लोग सड़को पर निकलने से बच रहे हैं।ठंड का विपरीत असर रोडवेज विभाग पर भी पड़ रहा है।फतेहपुर में ठंड के चलते सवारियां न मिलने से रोडवेज को हर रोज क़रीब तीन लाख रूपये का शुद्ध घाटा हो रहा है।(Fatehpur Roadways )

ये भी पढ़े-फतेहपुर:भीषण ठंड के चलते डीएम ने फ़िर बढ़ाई स्कूल,कॉलेजों की छुट्टी.!

आपको बता दे कि फ़तेहपुर डिपो(UPSRTC) में कुल 108 बसें संचालित होती हैं जिनमें प्रदेश के विभिन्न शहरों के अलावा देश की राजधानी दिल्ली के लिए भी प्रतिदिन बसे चलाई जाती हैं जिनसे फ़तेहपुर डिपो को प्रतिदिन लगभग 14 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त होता है। लेकिन पिछले एक पखवाड़े से प्रदेश में पड़ रही भीषण ठंड के चलते लोगों ने यात्रा करना भी कम कर दिया है जिसका सीधा असर जिले की डिपो पर पड़ा है। प्रतिदिन होने वाली लगभग 14 लाख की आय किसी किसी दिन 9 से साढ़े 9 लाख के बीच सिमट कर रह गई है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:अब शहर वासियों के घर में इस तरह पहुंचेगी गैस..इस मोहल्ले से होगी शुरुआत..जानें केंद्रीय मंत्री ने क्या कहा.!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में मामूली कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों से हमला, 9 घायल, दो की हालत गंभीर

फ़तेहपुर डिपो (Fatehpur news)से चलने वाली रोडवेज की 108 बसें प्रतिदिन लगभग 40 हज़ार किलोमीटर की दूरी तय किया करती हैं लेकिन भीषण शीतलहर के चलते रोडवेज की ज्यादातर बसे आधी सवारियां लेकर सड़कों पर दौड़ रहीं हैं। इस परिचालन में आने वाले डीजल एवम अन्य खर्चों को देखते हुए जिले के रोडवेज अधिकारियों ने प्रतिदिन लगने वाले 40 हज़ार किलोमीटर के फेरे को 37 हज़ार कर दिया है। ठंड में पसरे सन्नाटे के चलते जिले में चलने वाली रोडवेज की रात्रि कालीन सेवाएं कम कर दी गईं हैं। रोडवेज के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एम एल केशरवानी का कहना है कि ठंडक के चलते जिले में रोडवेज को प्रतिदिन लाखों का घाटा उठाना पड़ रहा है जिसके चलते बसों के फेरे में कमी लाई गई है।

Read More: Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान

नागरिकता क़ानून और ठंड के चलते भारी नुकसान..

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एम.एल केशरवानी ने बताया कि प्रदेश के 115 रोडवेज डिपो में सबसे ज्यादा राजस्व देने वाले डिपो में फतेहपुर डिपो का सातवां स्थान है। इस वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवम्बर तक के बीच फ़तेहपुर डिपो को 2 करोड़ 71 लाख रुपये का शुद्ध लाभ प्रप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि लेकिन नागरिकता संशोधन कानून(CAA CAB NRC NPR )को लेकर पूरे प्रदेश में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद और अब पड़ रही भीषण ठंड ने रोडवेज की आय को काफ़ी हद तक प्रभावित कर दिया है जिसकी भरपाई आने वाले दिनों में मुश्किल है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
फतेहपुर कलक्ट्रेट परिसर में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाकर नारेबाजी करने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस...
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Follow Us