Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:हे राम!गौशाला में भूख और ठंड से तड़प-तड़प कर मर रही गायों को नोच-नोच कर खा रहे कुत्ते..वायरल वीडियो से मचा हड़कम्प.!

फतेहपुर:हे राम!गौशाला में भूख और ठंड से तड़प-तड़प कर मर रही गायों को नोच-नोच कर खा रहे कुत्ते..वायरल वीडियो से मचा हड़कम्प.!
fatehpur news वायरल वीडियो का स्क्रीन शॉट.

ज़िले में संचालित गौशालों में समुचित व्यवस्था न होने से गौवंश भूख और ठंड के चलते तड़प तड़प कर मरने को मजबूर हैं..ऐसी ही एक गौशाला का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है..जिसने सिस्टम की पोल खोल के रख दी है...पढ़े पूरी खबर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:योगी जी सत्ता में आए तो गौवंशो के संरक्षण को लेकर बने नियम सख़्ती के साथ पूरे यूपी में लागू हो गए।जिसके चलते आवारा पशुओं(ज्यादातर गौवंश) की संख्या में बाढ़ सी आ गई।आवारा पशुओं से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ किसान आंदोलित हुए।सरकार ने प्रत्येक जिलों में अस्थायी गौशालाएं खुलवाने का आदेश दिया।गौशालाए खुली भी लेक़िन भ्रष्ट सिस्टम के चलते इन गौशालाओं में स्थित इतनी बदतर हो गई है कि गौवंशो का जीवन पूरी तरह से नारकीय हो गया है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:कड़कड़ाती ठंड में आधी रात को गरीबों का हाल जानने सड़कों पर निकले डीएम.!

ज़िले के अशोथर विकास खण्ड के देवलान गाँव में खुली गौशाला का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।वायरल वीडियो में गाँव के कुछ लोग गौशाला में दिख रहे हैं और एक गाय मृत पड़ी हुई है जिसको कुत्ते नोच नोच कर खा रहे हैं।वीडियो में दिख रहा व्यक्ति कहता है कि वह ग्राम का प्रधान प्रतिनिधि है।गौशाला में लगातार गौवंशो के मरने का क्रम जारी है।भूख औऱ ठंड से गायों को बचाने के लिए गौशाला में कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।उसने एक वीडियो में यह भी कहा कि गायों को आने वाले पशुआहार और भूसे को अधिकारियों द्वारा बेच लिया जा रहा है।गौशाला में तैनात कर्मचारी भी गायों की कोई देख रेख नहीं कर रहा है।

ये भी पढें-फतेहपुर:भीषण ठंड और कोहरे से थम गई जीवन की रफ़्तार..इतने दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं..!

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर की इस ग्राम पंचायत में लाखों का घोटाला ! फंसे दो सचिवों को थमाया गया नोटिस, हो सकती है बड़ी कार्रवाई

वायरल हुए वीडियो ने पूरे सिस्टम की पोल खोल के रख दी है।वीडियो में जिस तरह से मृत पड़ी गाय को कुत्ते नोच नोचकर खा रहे हैं उसको देखकर हर किसी का मन विचलित हो सकता है।इसी लिए वह वीडियो हम आपको यहां नहीं दिखा सकते हैं।

Read More: IAS Apurva Dubey: कौन हैं आईएएस अपूर्वा दुबे? जिन्हें केंद्र सरकार में उप सचिव बनाया गया, पति हैं लखनऊ के डीएम

अब सवाल इस बात का भी सीधे तौर पर ज़िले के उच्च अधिकारियों के नियंत्रण वाली इन गौशालाओ में गायों की इतनी दुर्दशा क्यों है.?क्या गौशालाओ की इस दुर्दशा के लिए जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही होगी या केवल पूरे मामले की लीपापोती कर सब कुछ मैनेज कर लिया जाएगा।

Read More: मुस्लिम विरोध करे तो पाकिस्तानी, हिंदू करें तो देशद्रोही: जानिए भाजपा पर कैसे कटाक्ष कर रहे हैं संतोष द्विवेदी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की जांच कराकर दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।

Tags:

Latest News

Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने अपने लंबे फिल्मी सफर में दमदार अभिनय और अलग अंदाज से दर्शकों के...
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम

Follow Us