Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फ़तेहपुर:पुलिस अधीक्षक रमेश की युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत कहा-अपराधियों के बुरे दिन की शुरुआत हो गई है।

फ़तेहपुर:पुलिस अधीक्षक रमेश की युगान्तर प्रवाह से ख़ास बातचीत कहा-अपराधियों के बुरे दिन की शुरुआत हो गई है।
फ़तेहपुर एसपी रमेशचंद्र

देर रात ज़िले में पहुंच नवागत पुलिस कप्तान ने चार्ज संभालने के बाद रविवार को युगान्तर प्रवाह से एक्सक्लुसिव बातचीत करते हुए क्या कुछ कहा..पढ़े इस रिपोर्ट में।

फतेहपुर: यूपी में हुए आईपीएस अफसरों के तबादलों की जद में फतेहपुर के एसपी भी आ गए थे। जिले में रहे एसपी कैलाश सिंह को राज्य मुख्यालय लखनऊ भेज दिया गया है और उनके स्थान पर फतेहपुर के नए एसपी 2008 बैच के आईपीएस अफ़सर रमेश बनाए गए हैं।

यह भी पढ़े:फतेहपुर सहित कई जिलों के एसपी बदले..यूपी में 25 आईपीएस अफसरों के तबादले।

नवागत एसपी रमेश ने शनिवार देर रात जिले में पहुंचकर एसपी का कार्यभार संभाला। रविवार को जिले की पुलिस के नए मुखिया रमेश ने युगान्तर प्रवाह से खास बातचीत की।बातचीत के दौरान उन्होंने साफ़ किया कि अब जिले के अपराधियों के बुरे दिन शुरू हो गई हैं। एक सवाल का जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि मेरी पहली प्राथमिकता यही होगी कि सज्जनों की रक्षा और दुर्जनो का दमन यहाँ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वह पुलिस एक्ट के हिसाब से काम करेंगे जिसमें सबसे पहले यही है कि अपराध का जल्द से नियंत्रित किया जाए।

हाल ही में ज़िले में बढ़े हुए अपराध के ग्राफ़ के मद्देनजर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पहले तो जो अपराध हो चुके हैं उनके अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ कर सजा दिलवाना हमारी प्राथमिकता होगी फ़िर उसके बाद इस बात की भी समीक्षा की जाएगी कि अपराध होने के पीछे कारण क्या है।इस तरह से अपराध को नियंत्रित किया जाएगा।

Read More: Fatehpur News: बहुआ के लदिगवां में इंडियन ऑयल के धरम स्मार्ट स्टेशन का शुभारंभ, पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया उद्घाटन

गोरखपुर रहा सबसे चैलेंजिंग जिला...

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर में भाजपा नेता अवधेश मिश्रा पर करोड़ों की धोखाधड़ी के आरोप, डीएम से शिकायत

पहली बार एसपी के पद पर नियुक्ति पाए 2008 बैच के आईपीएस अफसर रमेश ने बताया कि आईपीएस बनने के बाद उनकी पहली नियुक्ति एसपी एंटी करप्शन के रूप में लखनऊ में हुई थी इसके बाद वह गोरखपुर में एसपी सिटी के रूप में रहे तथा चार साल सोनभद्र जिले मे कमांडेंट पीएसी के पद पर रहे।

Read More: Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

यह भी पढ़े:लखनऊ-योगी आदित्यनाथ से मिलने उनके आवास पहुँची महिला..सौ रुपये के स्टांप पेपर पर लिखा था लव लेटर.!

बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोरखपुर ज़िला उनके लिए सब टफ जिला साबित हुआ है इसके पीछे कारण उन्होंने यह बताया कि गोरखपुर अपने आप मे एक बड़ा जिला है साथ ही वहाँ ला एंड ऑर्डर की भी समस्या बहुत रहती है।बावजूद इसके गोरखपुर में एसपी सिटी रहते हुए मैंने इसको कंट्रोल किया।

थानों में दर्ज मुकदमों की होगी समीक्षा...

एक सवाल के जवाब में एसपी रमेश ने कहा कि थानों में विवेचना के लिए पड़े हुए पेंडिंग मुकदमों की हर सप्ताह समीक्षा होगी जिससे यह पता चलेगा कि मुकदमों की विवेचना में इतना समय क्यों लग रहा है।एसपी रमेश का साफ़ तौर पर कहना था कि मुकदमो की विवेचना में देरी कतई बर्दाश्त नहीं होगी।

Tags:

Latest News

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में 5 मंजिला इमारत भरभराकर गिरी ! एक छात्र की मौत, 30 से ज्यादा छात्रों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के दक्षिणी इलाके सत्य निकेतन में रविवार को बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पांच मंजिला...
Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज
Fatehpur Murder: जीजा पर सवार हुआ खून ! ससुराल पहुंचा दामाद, 5 लोगों पर बांके से हमला, पीट-पीट कर हुई हत्या
Janmashtami 2026: 15 साल बाद जन्माष्टमी पर बन रहा अष्टमी और रोहिणी नक्षत्र का दुर्लभ शुभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश
Fatehpur News: सामाजिक सेवा के लिए डॉ. अनुराग श्रीवास्तव सम्मानित, राज्यपाल ने दिया उत्कृष्ट सेवा सम्मान
Fatehpur News: 3 सितंबर के स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने में जुटा व्यापार मंडल, बन रही है भ्रष्ट अधिकारियों की सूची

Follow Us