Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:भारतीय सेना के जवान का शव गाँव पहुंचा..लोंगो ने हाइवे जाम कर विधायक का काफ़िला रोका..सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी..!

फतेहपुर:भारतीय सेना के जवान का शव गाँव पहुंचा..लोंगो ने हाइवे जाम कर विधायक का काफ़िला रोका..सांसद व विधायक के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी..!
फ़ोटो युगान्तर प्रवाह

खागा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले भारतीय सेना में तैनात जवान की बीते 2 नवंबर को सिक्किम में मौत हो गई थी।जिनका शव आज जब गांव पहुंचा तो क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान भी पहुंची।लेक़िन नाराज लोगों ने विधायक व सांसद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।

फतेहपुर:जिला प्रशासन और सत्ता पक्ष के प्रतिनिधियों की उदासीनता से नाराज़ लोंगो ने विधायक के काफ़िले को रोक जमकर नारेबाजी की।विधायक को किसी तरह सुरक्षा कर्मियों ने भीड़ से बाहर निकाला।

क्या है पूरा मामला..

दरअसल खागा कोतवाली क्षेत्र के ब्राह्मणपुर गाँव के रहने वाले प्रेम नरायण तिवारी के बेटे नरेंद्र तिवारी भारतीय सेना में कार्यरत थे।जो इस वक्त सिक्किम में पोस्ट थे।बीते दो नवम्बर को नरेंद्र की सिक्किम में ही ह्रदय गति रुकने से मौत हो गई।जब इसकी सूचना परिजनों को मिली तो सबका रो रोकर बुरा हाल हो गया और पूरे ज़िले में शोक की लहर दौड़ गई।

ये भी पढ़े-कमलेश तिवारी हत्याकांड:हत्यारों को पिस्टल मुहैया कराने वाला फतेहपुर का..गिरफ्तार.!

Read More: फतेहपुर में फायर सुरक्षा अभियान: गैस सिलेंडर में आग लगने पर क्या करें? लाइव डेमो से लोगों को किया गया जागरूक

जवान के मौत की सूचना के बाद भी कथित तौर पर परिजनों को सांत्वना देने न तो जिला प्रशासन की ओर से कोई पहुंचा और न ही सत्तारुढ़ दल का कोई जनप्रतिनिधि।जिसके चलते इलाके के लोगों में जिला प्रशासन,सांसद और क्षेत्रीय विधायक के खिलाफ जमकर गुस्सा भर गया।

Read More: Fatehpur News: धन्य है! फतेहपुर PWD कार्यालय में फहरा दिया तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज का आपमन, बचते रहे जिम्मेदार

ये भी पढ़े-यूपी:अयोध्या में सोशल मीडिया मैसेजों और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक..निगरानी के लिए टीमें गठित..!

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है

आज जब जवान नरेंद्र तिवारी का शव लेकर सेना के जवान पहुंचे तो बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ हाइवे पर जमा हो गई।इसी बीच खागा विधायक कृष्णापासवान भी जवान की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए अपने काफ़िले के साथ पहुंची तो नाराज़ लोगों ने विधायक का काफ़िला रोक विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।विधायक के साथ साथ लोगों ने केंद्रीय मंत्री व ज़िले की सांसद निरंजन ज्योति के खिलाफ भी नारे लगाए।

जब भीड़ में फंसी विधायक..

गुस्साए लोग विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे तभी लोगों को समझाने के लिए कृष्णा पासवान अपनी गाड़ी से नीचे उतर आई जिसके बाद भीड़ ने विधायक को आगे जाने से रोक दिया।मौक़े पर मौजूद पुलिस के क्षेत्राधिकारी और सुरक्षाकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद विधायक को भीड़ से अलग कराया।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव Fatehpur News: फतेहपुर में प्रेम प्रसंग में की गई हत्या ! पत्नी ने पति के साथ मिलकर प्रेमी को मार डाला, झाड़ियों में फेंका शव
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. हुसैनगंज...
आज का राशिफल 24 अक्टूबर 2026: इन राशियों के लिए बेहतर नहीं होगा आने वाला समय, शनि की पड़ रही है दृष्टि
Fatehpur News: सीडीओ ने किया आई केयर सेंटर का शुभारंभ ! ज्वाइंट कमिश्नर और नगर पालिका अध्यक्ष रहे मौजूद
Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा

Follow Us