Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे कुठाराघात को नहीं सहेंगे पत्रकार!-अजय भदौरिया।

फतेहपुर:अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हो रहे कुठाराघात को नहीं सहेंगे पत्रकार!-अजय भदौरिया।
Fatehpur बैठक को सम्बोधित करते अजय भदौरिया।

देवलान गौशाला प्रकरण को लेकर पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमें के विरोध में मंगलवार को ज़िले के पत्रकार संगठनों ने एक बड़ी बैठक कर आगे की रणनीति पर चर्चा की..पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:मंगलवार को ज़िले के पत्रकार संगठनों ने एक बैठक की।बैठक में भारी संख्या में ज़िले के पत्रकार शामिल हुए।आपको बता दे कि बीते दिनों ज़िले के देवलान गौशाला में गायों की दुर्दशा का एक वीडियो अपने आप को उसी ग्राम का प्रधान प्रतिनिधि बताने वाले एक व्यक्ति ने वायरल किया था।वायरल वीडियो में गौशाला के अंदर एक मृत पड़ी गाय को कुत्तों द्वारा नोचा जा रहा था।वीडियो में ढेर सारे ग्रामीण भी दिख रहे थे।साथ ही वीडियो में यह भी कहा जा रहा था कि गौशाला में गायों के लिए कोई इंतजाम नहीं है।

ये भी पढ़े-फतेहपुर:गाजीपुर एसओ पर गिरी 'गाज़'...यह रही वजह..!

वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला मीडिया में आया खबरें प्रकाशित हुईं।औऱ जिला प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए।इसके बाद अगले दिन जिला प्रशासन की तरफ़ से एक प्रेस नोट जारी हुई।प्रेस नोट में बताया गया कि प्रधान प्रतिनिधि द्वारा लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद हैं।गायों के लिए गौशाला में समुचित व्यवस्था है।प्रधान प्रतिनिधि द्वारा गलत तरीके से वीडियो बना वायरल किया गया है।इसी आधार पर जिला प्रशासन ने प्रधान प्रतिनिधि सहित 25 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज करा दिया।

साथ ही जिला प्रशासन ने गौशाला प्रकरण की ख़बर को प्रमुखता से लिखने वाले पत्रकारों पर भी मुकदमा दर्ज करा दिया।पत्रकारों पर दर्ज हुए मुकदमों को लेकर जिले के पत्रकार संगठन रोषित हो गए।और इसको अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया।

Read More: UP Rain Alert: उत्तर प्रदेश में 6 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़-वज्रपात की आशंका पर सभी जिलों को सतर्क रहने के निर्देश

मंगलवार को ज़िले के सभी प्रमुख पत्रकार संगठनों की एक बैठक जिला पत्रकार एसो / संघ के नवीन मार्केट स्थित कार्यालय में हुई।बैठक में जिला प्रशासन की कार्यवाही के विरोध में निंदा प्रस्ताव पास हुआ।और इस मामले को लेकर राज्यपाल व मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय हुआ।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पत्रकार एसो / संघ के अध्यक्ष अजय सिंह भदौरिया ने कड़े शब्दों में जिला प्रशासन द्वारा किए गए कृत्य की भर्त्सना की साथ ही कहा इन मुकदमों को जिला प्रशासन वापस ले और आगे से भी ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न करें अन्यथा पत्रकार सड़को पर उतर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

Read More: Fatehpur News: फतेहपुर के एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी, अवैध वसूली की शिकायत पर 12 लोग हिरासत में, चार पर केस दर्ज

बैठक में शामिल हुए लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार व जिला प्रेस क्लब के संस्थापक प्रेम शंकर अवस्थी ने कहा कि पत्रकारो पर जिला प्रशासन द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे निंदनीय है।उन्होंने कहा कि पत्रकारिता सच दिखाने का आईना है।पत्रकारों को सच के साथ समझौता नहीं करना चाहिए चाहे जितनी मुश्किलें आ जाएं।

Read More: Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी समेत 10 पर हत्या के प्रयास और बलवा का मुकदमा, चौकी के पास ताबड़तोड़ फायरिंग

हालांकि इस मामले में पत्रकारों के ऊपर मुकदमा लिखने वाले गाजीपुर थाना अध्यक्ष दीन दयाल सिंह को एसपी प्रशान्त वर्मा ने लाइन हाज़िर कर दिया है।

Tags:

Latest News

Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार Lucknow News: पशुधन भर्ती घोटाले में पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार, तत्कालीन मंत्री पर भी लटक रही कार्रवाई की तलवार
उत्तर प्रदेश में वर्ष 2014 के पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती घोटाले में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (EOW) ने बड़ी कार्रवाई...
Who Is Nana Patekar: नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन! जानिए परिवार, संघर्ष, फिल्मी करियर और जिंदगी से जुड़े खास किस्से
Fatehpur News: भाजपा नेता रिंकू लोहारी भेजा गया कानपुर जेल ! वजह कुछ ये बताई जा रही है
Fatehpur News: कलक्ट्रेट परिसर में CEC का पुतला फूंकना पड़ा भारी, सपा जिलाध्यक्ष समेत 11 नामजद 30 अज्ञात पर मुकदमा
Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान

Follow Us