Please enable JavaScript to support our website by allowing ads.

फतेहपुर:ग्राम प्रधान और सचिव की मनमानी के चलते गाँव में लगा गंदगी का अंबार...फ़ैली बीमारियां...बीडीओ ने दिए जांच के आदेश!

फतेहपुर:ग्राम प्रधान और सचिव की मनमानी के चलते गाँव में लगा गंदगी का अंबार...फ़ैली बीमारियां...बीडीओ ने दिए जांच के आदेश!

ज़िले के देवमई विकास खण्ड के एक गाँव में नाली और खड़ंजे का निर्माण न होने चलते लगभग पूरे गाँव की सड़कों में जलभराव की स्थित है।इस प्रकरण की शिकायत ग्रामवासियों ने खण्ड विकास अधिकारी और केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से की है।जिसके बाद बीडीओ ने जाँच के आदेश दिए है...पढ़े पूरी ख़बर युगान्तर प्रवाह पर।

फतेहपुर:गाँव मे जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए सरकार पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों को नाले,नालियों,सीसी रोडो और खड़ंजो के निर्माण के लिए कहती है।इसके लिए सरकार ग्राम प्रधानो के तेरहवें औऱ चौदहवें वित्त के खातों में भारी भरकम रक़म भी भेजती है,लेकिन ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों की खाऊ कमाऊ नीति के चलते ये सारे काम भृष्टाचार की भेंट चढ़ रहे है।लेक़िन जिले के कई ऐसे गाँव है जहां ग्राम प्रधान और सचिव ने मिलकर इस क़दर भ्र्ष्टाचार का मकड़जाल फैला रखा है कि लोग त्रस्त हो चुके है।

ये भी पढ़े-यूपी:अगले 24 घण्टों में होगी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज चमक के साथ भारी बारिश..चेतावनी जारी!

एक ऐसा ही गाँव देवमई विकास खण्ड का घोरहा है जहाँ के प्रधान और सचिव के ऊपर ग्राम वासियों ने गम्भीर आरोप लगाए है।ग्रामीणों ने बताया कि गाँव मे नाली और खड़ंजे का निर्माण न होने के चलते पूरे गाँव मे सड़को पर जबरदस्त जलभराव है जिसके चलते लोगों का गाँव मे घर के बाहर भी निकलना दूभर हो गया है।टूटी हुई सड़को पर जलभराव होने से गाँव मे गंदगी भी खूब फैली है जिसके चलते लोग बीमार हो रहे है। 

केंद्रीय मंत्री और बीडीओ से ग्रामीणों ने की लिखित शिकायत...

Read More: Fatehpur Encounter: फतेहपुर में पुलिस मुठभेड़, 10 मुकदमों वाला शातिर बदमाश घायल, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

गाँव मे व्याप्त गंदगी और जलभराव के बाबत ग्रामीणों ने खण्ड विकास अधिकारी देवमई और केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति से लिखित शिकायत देकर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि गाँव में नालियों का निर्माण न होने के चलते गाँव मे गंदगी व्याप्त हो गई है।ग्रामीणों ने शिकायती पत्र में यह भी कहा है कि ग्राम प्रधान जवाहरलाल यादव से इसकी बार बार शिकायत की करने के बावजूद इस ओर उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया है।

Read More: Fatehpur News: व्यापार मंडल का बड़ा ऐलान ! सभी विधानसभाओं में होंगे सम्मेलन, बाहरी हस्तक्षेप पर होगी कार्रवाई

बीडीओ ने दिए जांच के आदेश...

Read More: लखनऊ में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की गोली मारकर की हत्या, बहन को भी उतारा मौत के घाट, फिर खुद दी जान

देवमई ब्लाक के बीडीओ ने इस प्रकरण की जांच के निर्देश दिए है।बीडीओ ने बताया कि घोरहा ग्राम के लोगों ने गांव में व्याप्त गंदगी की शिकायत की है जिसकी जांच कराई जा रही है।

Tags:

Latest News

Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल Fatehpur News: विधिक जागरूकता कार्यक्रम में छात्रों ने सीखे कानून के गुर, अक्षिता शुक्ला समेत मेधावियों को मिला गोल्ड मेडल
फतेहपुर के महर्षि विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम...
Fatehpur Cylinder Blast: सिलेंडर या बारूद कैसे हुआ धमाका? पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच का रुख बदला
Fatehpur Cylinder Blast: फतेहपुर में सिलेंडर धमाके से ढही दो मंजिला इमारत, 4 की मौत, कई घायल, CM योगी ने लिया संज्ञान
Bank Open Today: आज रविवार को खुले हैं सरकारी बैंक, 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल से पहले निपटा लें जरूरी काम
आज का राशिफल 27 सितंबर 2026: इन राशियों के जातकों को रहना होगा सावधान, श्री गणेश का ध्यान करके करें यात्रा
Fatehpur News: रात में थाने पहुंचे थे दंपति, सुबह कुछ दूरी पर मिला पति का शव! घटना के बाद फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Pitru Paksha 2026: आज से शुरू हुआ पितृपक्ष, जानिए 15 दिनों में क्या करें, क्या न करें, तर्पण-श्राद्ध के नियम और पूरा कैलेंडर

Follow Us