UP:फतेहपुर भाजपा जिलाध्यक्ष के सिर का ताज़ बना ग़रीब बच्चियों के पायल की झंकार..!
फतेहपुर ज़िले के नव निर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा द्वारा सोमवार को एक अनोखी पहल की गई..जिसके चलते उनकी चर्चा पूरे ज़िले में हो रही है..पढ़े युगान्तर प्रवाह की एक रिपोर्ट।
फतेहपुर:आपने नेताओं की लोगों द्वारा अक्सर बुराई ही सुनी होगी।आज के दौर में बहुत कम ऐसे मौक़े आते हैं जब किसी नेता के अच्छाईयों की चर्चा लोग करते हों।लेक़िन सोमवार को यूपी के फतेहपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा द्वारा कुछ ऐसा काम किया गया जिसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है। (fatehpur news)

ये भी पढ़े-UP:फतेहपुर में बोर्ड परीक्षा का दबाव सहन न सके छात्र-छात्रा..उठा लिया दर्दनाक क़दम..!
उन्ही चांदी के मुकुटों को गलवाकर जिलाध्यक्ष ने पैरों में पहने जाने वाली पायलें बनवा दीं।और इन्ही पायलों को लेकर सोमवार सुबह वह ज़िले के सरकारी प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर प्रथम पहुंचे और वहां पढ़ने वाली ग़रीब अनुसूचित जाति की सभी बच्चियों को अपने हांथो से पायलें पहनाकर दान कर दीं। (fatehpur ashish mishra payal)
ये भी पढ़े-CAA प्रदर्शन:जाफराबाद में बेक़ाबू हुई हिंसा..हेड कांस्टेबल की मौत..डीएसपी गम्भीर.!
जिलाध्यक्ष की इस दरियादिली की पूरे दिन जिले में चर्चा होती रही।आपको बता दे कि प्राथमिक विद्यालय बड़नपुर प्रथम को आशीष द्वारा साल 2017 में गोद लिया गया था।तभी से वह वहां अक्सर पहुँचकर गरीब बच्चों की मदद करते रहते हैं।
